अगर आरोप सही पाए गए तो मृत्युदंड की सजा के लिए भी तैयार: अभिषेक बनर्जी

नई दिल्ली, 02 सितंबर। तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी से प्रवर्तन निदेशालय ने 7 घंटे तक पूछताछ की। कोयला घोटाला मामले में अभिषेक बनर्जी से ईडी ने 7 घंटे की पूछताछ की। ईडी से पूछताछ के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं 30 बार भी पूछताछ में शामिल होने के लिए तैयार हूं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के सामने अपना सिर नहीं झुकाऊंगा। अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर मेरे खिलाफ आरोप सही हैं तो मैं मृत्युदंड की सजा के लिए भी तैयार हूं।

ab

ईडी से पूछताछ के बाद बाहर आने के बाद अभिषेक बनर्जी ने कहा कि मैं भाजपा के सामने झुकने वाला नहीं हूं, वो हमसे राजनीतिक तौर पर नहीं लड़ सके, इसलिए अब वह मेरे खिलाफ ईडी और सीबीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह कोयला या फिर मवेशी घोटाला नहीं है बल्कि यह गृहमंत्री घोटाला है। गृहमंत्री को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए, आखिर बीएसएफ की मौजूदगी में मवेशियों की तस्करी कैसे हो सकती है। गौ तस्करी का पैसा सीधे तौर पर अमित शाह के पास गया है। बता दें कि ईडी ने अभिषेक बनर्जी के घर पर भी छापेमारी की थी। अभिषेक बनर्जी से पहले भी कई बार पूछताछ हो चुकी है।

बता दें किा पूछताछ से पहले पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांता मजूमदार ने कहा था कि आज कुछ बड़ा होने वाला है, आप नजर बनाए रखिए। मुझे अब लगता है कि कांग्रेस और सीपीआईएम के नेता अपने आरोपों को निगल जाएंगे कि भाजपा और टीएमसी के बीच इस पूरी पूछताछ को लेकर मिलीभगत है। मजूमदार के बयान पर टीएमसी की ओर से कहा गया था कि भाजपा चीफ का इस तरह का बयान सबूत है कि केंद्रीय जांच एजेंसी भगवा पार्टी के इशारे पर काम कर रही है, या तो पार्ट को जांच एजेंसी के अगले कदम की जानकारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+