बंगाल में BJP को करारी शिकस्त देने के बाद अभिषेक बनर्जी बोले- हैप्पी दिवाली

कोलकाता, 02 नवंबर: पश्चिम बंगाल विधानसभा उपुचनाव में चार सीटों पर बीजेपी को करारी हार का सामना करना पड़ा है। टीएमसी ने क्लीन स्वीप करते हुए सभी चारों सीटों पर कब्जा जमाया है। बीजेपी पर तंज कसते हुए टीएमसी सासंद अभिषेक बनर्जी ने ट्विटर पर लिखा कि, सही मायनों में पटाखा रहित दीपावली... बीजेपी को दीपावली की बहुत बहुत शुभकामनाएं। इन चारों सीटों पर ममता बनर्जी की अगुवाई वाली सत्‍तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने प्रभावी बढ़त बना ली है।

tmc leaders abhishek banerjee wish happy diwali to bjp after bengal by election result

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के उपचुनाव नतीजों में टीएमसी ने तीन सीटों पर एक लाख से ज्यादा के अंतर पर जीत अपने नाम की है। पश्चिम बंगाल की दिनहाटा और खरदाह सीट पर टीएमसी ने जीत हासिल की है। दिनहाटा उपचुनाव में टीएमसी के उदयन गुहा ने 1,64,089 के रिकॉर्ड अंतर से जीत हासिल की, जबकि पार्टी के सोवन्देब चट्टोपाध्याय ने खरदाह से 93,832 मतों के अंतर से जीत हासिल की। बंगाल की गोसाबा सीट पर भी टीएमसी ने अपना कब्जा किया है।

tmc leaders abhishek banerjee wish happy diwali to bjp after bengal by election result

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने इन चुनावी रुझानों पर प्रसन्नता जाहिर की है। उन्होंने ट्वीट किया है 'यह जीत लोगों की जीत है. इससे पता चलता है कि कैसे बंगाल हमेशा प्रचार और नफरत की राजनीति पर विकास और एकता को चुनेगा। लोगों के आशीर्वाद से हम वादा करते हैं कि हम बंगाल को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाना जारी रखेंगे !'

तृणमूल कांग्रेस सांसद सौगत राय ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के पक्ष में वोटों की आंधी चल रही है। सौगत राय ने कहा कि हमारी पार्टी ने बहुत ही अच्छे तरीके से चुनाव लड़ा और हम जीत की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि लोगों का बीजेपी से मोह भंग हो चुका है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की हार लोकतंत्र के लिए अच्छा है। उनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को साफ निर्देश दिया है कि जीत के जश्न में किसी भी प्रकार की हिंसा न हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+