पश्चिम बंगाल में शांत नहीं हुई निकाय चुनावी की हिंसा, एक दिन में दो पार्षद की गोली मारकर हत्या
कोलकाता, 13 मार्च: पश्चिम बंगाल में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद है, इसकी बानगी रविवार को देखने को मिली। पुलिस के डर से बेखौफ बदमाशों ने टीएमसी पार्षद (TMC councillor) को गोलियों से भून दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पार्षद की हत्या पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में की गई। इस पूरी वारदात को हाल ही में संपन्न हुए नगर पालिका चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। वहीं इससे पहले पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में वार्ड 2 से कांग्रेस पार्षद तपन कंडू, जो कि चार बार के पार्षद थे, उनकी भी अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को उत्तर 24 परगना जिले में तृणमूल कांग्रेस के पार्षद अनुपम दत्ता की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। अनुपम दत्ता पानीहाटी नगरपालिका के वार्ड 8 के टीएमसी पार्षद थे।
वारदात को लेकर बंगाल पुलिस ने बताया है कि बाइक पर सवार 4 बदमाशों ने पार्षद को गोली मारी, जिससे उनकी मौत हो गई। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अनुपम दत्ता पर गोली उस वक्त चलाई गई, जब वो पार्क जा रहे थे। हमलावरों ने आगरपारा में नॉर्थ स्टेशन रोड पर दत्ता को करीब से गोली मारी, जिससे उन्होंने दम तोड़ दिया।
पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद की हत्या
वहीं पार्षद की हत्या की दूसरी घटना पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका की है, जहां चार से कांग्रेस पार्षद तपन कंडू को भी गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस के मुताबिक बदमाशों ने उस वक्त हत्या को अंजाम दिया, जब तपन कंडू शाम को अपने घर के पास टहलने निकले थे।
पश्चिम बंगाल कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में लोकतंत्र नहीं है। पुरुलिया जिले के झालदा नगर पालिका में कांग्रेस को पार्षद बनाने से रोकने के लिए रविवार शाम हमारे निर्वाचित प्रतिनिधि तपन कंडू की टीएमसी के गुंडों ने गोली मारकर हत्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications