Kolkata Case: CBI इतनी देरी क्योंं कर रही? कोलकाता रेप केस को लेकर आज सड़कों पर TMC

Kolkata Doctor Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में हुई ट्रेनी लेडी डॉक्टर की जघन्य हत्या का विरोध लगातार जारी है। इस घटना की जांच सीबीआई की ओर से की जा रही है, लेकिन दूसरी तरफ पूरे बंगाल में प्रदर्शन किया जा रहा है। आज (01 सितंबर) तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी के कार्यकर्ता एक बार फिर सड़कों पर उतरकर मोर्चा खोलेंगे।

कोलकाता केस में 10 लोगों के सीबीआई पॉलीग्राफ टेस्ट करा चुकी है। सीबीआई को जिसके बयानों में थोड़ा भी संदेह है, उसका पॉलीग्राफ टेस्ट करा रही है। इस बीच TMC केंद्र से बलात्कारियों के लिए मौत की सजा का कानून पारित करने की वकालत कर रही है।

Kolkata TMC Protest

TMC कर रही फांसी की सजा की मांग

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी घटना के 21 दिन बाद भी आरोपियों के लिए मौत की सजा और सख्त सजा के लिए कानून में बदलाव की मांग करते हुए अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी। साथ ही ममता सरकार ने सोमवार को एक नया विधेयक पेश करने के लिए विशेष विधानसभा सत्र बुलाया है, जो बलात्कारियों के लिए मृत्युदंड सुनिश्चित करेगा।

रविवार को कोलकाता में कई रैलियां और विरोध प्रदर्शन आयोजित होने जा रहे हैं। भाजपा ने ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी रखा है। वहीं कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक गैर-राजनीतिक मेगा रैली भी होगी।

'महा मिछिल' का आयोजन

रविवार दोपहर को कॉलेज स्क्वायर से एस्प्लेनेड तक एक गैर-राजनीतिक 'महा मिछिल' (मेगा रैली) होगी। एक प्रदर्शनकारी ने कहा, "यह एक गैर-राजनीतिक मोर्चा है और इस आंदोलन की कल्पना सोशल मीडिया पर की गई थी। इसमें हजारों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।"

9 अगस्त की घटना, सेमिनार हॉल में मिली लाश

बता दें कि 9 अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में एक 31 वर्षीय महिला डॉक्टर मृत पाई गई थी। कोलकाता पुलिस के वॉलियंटर संजय रॉय को पुलिस ने अपराध स्थल के पास एक ब्लूटूथ डिवाइस मिलने के बाद गिरफ्तार किया था। सीसीटीवी फुटेज में वह अस्पताल की तीसरी मंजिल पर भी दिखाई दिया, जहां सेमिनार हॉल स्थित है। फिलहाल मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+