बंगाल: अगले उपचुनाव के लिए TMC ने घोषित किए 4 प्रत्याशी, खड़दाह से लड़ेंगे शोभनदेव
नई दिल्ली, 3 अक्टूबर: बीते 30 सितंबर को पश्चिम बंगाल के भवानीपुर, समसेरगंज, जंगीपुर और ओडिशा के पिपली में विधानसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग हुई थी। जिसके नतीजे रविवार को आ गए, जहां बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भवानीपुर से जीत हासिल की। अब 30 अक्टूबर को बंगाल के 4 अन्य विधानसभा सीटों पर मतदान होंगे, जिसके लिए सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। साथ ही भवानीपुर की जीत फाइनल होते ही, टीएमसी ने चारों सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी।

टीएमसी के मुताबिक विधानसभा क्षेत्र दिनहाटा से उदयन गुहा को उम्मीदवार बनाया गया है। इसके अलावा शांतिपुर से ब्रजकिशोर गोस्वामी मैदान में उतरेंगे। वहीं खड़दाह से शोभन देव चट्टोपाध्याय और गोसाबा से सुब्रत मंडल उपचुनाव लड़ेंगे। इस लिस्ट में सबसे चर्चित चेहरे शोभनदेव हैं, जिन्हें ममता बनर्जी का काफी करीबी माना जाता है। जब ममता अपनी पारंपरिक सीट छोड़कर नंदीग्राम गईं, तो उन्होंने अपनी जगह शोभनदेव का उतारा। हालांकि ममता बनर्जी की हार होते ही उन्होंने उनके लिए इस्तीफा दे दिया।
West Bengal: Trinamool Congress announces a list of candidates for by-polls in four Assembly constituencies to be held on October 30 in the state. pic.twitter.com/tDQuEoUprV
— ANI (@ANI) October 3, 2021
Recommended Video
सीएम ममता ने कही ये बात
भवानीपुर की जीत के बाद ममता बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने भवानीपुर विधानसभा उपचुनाव 58,832 मतों के अंतर से जीता है। साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के हर वार्ड में जीत दर्ज की। भवानीपुर में लगभग 46% लोग गैर-बंगाली हैं। उन सभी ने मुझे वोट दिया, पश्चिम बंगाल के लोगों की नजर भवानीपुर पर है और इसी ने मुझे प्रेरित किया है।












Click it and Unblock the Notifications