'ईंट ढोने से लेकर संदेशखाली के दबंग नेता तक...', जानिए TMC नेता शाहजहां शेख के बारे में खास बातें
Shahjahan Sheikh Profile: संदेशखाली हिंसा के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख को 10 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है, उसे आज सुबह ही पुलिस ने अरेस्ट किया था। आपको बता दें कि इसके ऊपर संदेशखाली में महिलाओं पर कथित यौन अत्याचार और उनकी जमीन हड़पने का आरोप है।

मालूम हो कि ED की टीम पर हुए हमले के बाद से ये फरार चल रहा था लेकिन आखिरकार 55 दिनों बाद ये पुलिस की गिरफ्त में आ ही गया।
आपको बता दें कि पुलिस ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद उस अरेस्ट किया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने उसे 24 परगना जिले के मिनाखा के एक घर से अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस आज उसे दोपहर में कोर्ट में पेश करेगी। मालूम हो कि तृणमूल कांग्रेस नेता शाहजहां शेख की अपने इलाके में तूती बोलती है और उसकी छवि दबंग नेता की है।
खेतों और ईंट भट्टों में काम करता था शाहजहां शेख
गौरतलब है कि शाहजहां सालों पहले बांग्लादेश से इंडिया आया था। लल्लनटॉप की रिपोर्ट उसने सबसे पहले खेतों और ईंट भट्टों में काम किया और इसके बाद इसने साल 2002 में शेख ने ईंट भट्टों में काम करने वाले मजदूरों का यूनियन बनाया इसके बाद इसकी नजदीकियां माकपा से बढ़ी और फिर इसने राजनीति की ओर कदम बढ़ाया और यहीं से इसकी दबंगई शुरु हुई, दरअसल ये झींगा मछली के पालन का काम भी करता था।
संदेशखाली का दबंग नेता बन गया शाहजहां शेख
राजनेताओं की शह मिलने पर ये लोगों की जमीन तो लीज पर लेने लगा और धीरे-धीरे वो अपना कब्जा जमाकर उन पर तालाब बनवाने लगा। पहले तो कुछ दिन ये किसानों को पैसे देता था लेकिन बाद में वो भी इसने बंद कर दिया और ये संदेशखाली का नेता बन गया जो किसानों की जमीन हड़प लेता और जो इसके खिलाफ आवाज उठाए तो वो उसके साथ मारपीट करता था। यहां की महिलाओं का आरोप है कि वो जमीन के बदले इलाके की औरतों के साथ भी गलत काम करता था।
17 कार, 43 बीघा जमीन 2 करोड़ के गहनों का मालिक
साल 2012 में इसने टीएमसी ज्वाइन की और इसका कद बढ़ता गया और देखते-देखते ही ये अमीर नेता बन गया। रिकार्ड के मुताबिक तो उसके पास 17 कार, 43 बीघा जमीन , 2 करोड़ के गहने और 2 करोड़ की धनराशि है लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे कहीं ज्यादा इसके पास पैसा है और ये उसी दम पर अपनी मनमानी करता है।












Click it and Unblock the Notifications