पार्टी नेता के शव के साथ ममता बनर्जी के घर के बाहर प्रदर्शन करने में बंगाल भाजपा अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ केस

पार्टी नेता के शव के साथ ममता बनर्जी के घर के बाहर प्रदर्शन करने में बंगाल भाजपा अध्यक्ष समेत कई के खिलाफ केस

कोलकाता, 24 सितंबर: कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के सामने प्रदर्शन करने के मामले में बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, सासंद अर्जुन सिंह, ज्योतिर्मय सिंह महतो और प्रियंका टिबरेवाल समेत कई नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कालीघाट पुलिस स्टेशन में ये मामला दर्ज किया गया है। सुकांत मजूमदार के कार्यालय की ओर से बताया गया है कि कालीघाट पुलिस ने स्वत संज्ञान लेकर ये केस दर्ज किया है।

 BJP Bengal president

शव लेकर किया था सीएम के घर के सामने प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने गुरुवार कोसाउथ कोलकाता के कालीघाट के पास सीएम आवास के बाहर पार्टी के एक नेता का शव लेकर प्रदर्शन किया था। भाजपा नेताओं का आरोप था कि मई के महीने में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें पीटा था और इस दौरान उन्हें गहरी चोट लगी थी, जिसके बाद अब उनकी मौत हो गई है। प्रदर्शन करने वालों में बंगाल भाजपा के अध्यक्ष सुकांता मजूमदार, भवानीपुर उप-चुनाव में भाजपा की प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। पुलिस के सीएम के घर की तरफ जाने से रोकने पर भाजप नेताओं ने गोपाल नगर के पास जाम भी लगाया।

पश्चिम बंगाल भाजपा के मुख्य प्रवक्ता सामिक भट्टाचार्य ने इस दौरान कहा कि उनकी पार्टी के नेता मानस साहा ने मार्च-अप्रैल में हुए चुनाव में माराघाट वेस्ट विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन वो हार गये थे। 2 मई को चुनाव के नतीजे घोषित होने के बाद टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्रताड़ित किया था। तब से वो लगातार बीमार चल रहे थे और बुधवार को अस्पताल में उनकी मौत हो गई।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी मानस साहा की मौत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मौत की जांच होनी चाहिए। मैने पुलिस से कहा था पर पुलिस ने प्रताड़ना की शिकायत दर्ज नहीं की। पुलिस को मामले में जांच करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+