मनी लॉन्ड्रिंग: TMC नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा को ED ने किया तलब
कोलकाता, 28 अगस्त। कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी की मुश्किलें बढ़ गई है। शनिवार को मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी को तलब किया है। मिल रही जानकारी के मुताबिक प्रवर्तन निदेशालय ने कोयला घोटाले के मामले में अभिषेक बनर्जी को 3 सितंबर और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी को 1 सितंबर को उनके बैंक विवरण के साथ तलब किया है। ईडी की ओर से इस मामले में कई अन्य लोगों को भी पेश होने के लिए कहा गया है।

Recommended Video
गौरतलब है कि कोयला घोटाले मामले में सीबीआई द्वारा एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद ईडी ने पश्चिम बंगाल में सरकारी कोयला खदानों में कथित चोरी की मनी लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी। सीबीआई ने भी इस मामले में सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी, अभिषेक की साली के पति अंकुश और ससुर पवन अरोड़ा को इसी वर्ष 15 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। अभिषेक की साली मेनका से पूछताछ के बाद कई अन्य नामों का खुलासा हुआ था। अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी से सीबीआई ने फरवरी में ही पूछताछ की थी।
Enforcement Directorate summons AITC General Secretary Abhishek Banerjee on 3rd Sept and his wife Rujira Banerjee on 1st Sept, along with others with their bank details, over Coal Scam issue.
(File photo) pic.twitter.com/9VrcEJfmGc
— ANI (@ANI) August 28, 2021
यह भी पढ़ें: टीएमसी आज मना रही है 'खेला होबे दिवस', भाजपा ने 'बंगाल बचाओ दिवस' के साथ किया पलटवार
टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा बनर्जी पर आरोप है कि उन्होंने अपनी कंपनी में ऐसी कंपनियों और उनसे जुड़े लोगों के पैसे ट्रांसफर कराए। ये फंड और कंपनियां कोयला घोटाले से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा यह भी आरोप है कि कोयला घोटाले के फंड के एवज में उन कंपनियों से बोगस अग्रीमेंट करवाए गए थे। रुजिरा बनर्जी की कंपनी भी संदेह के घेरे में है। ईडी ने पूछताछ के दौरान उनसे बैंक डिटेल साथ लाने को कहा है। कोयला घोटाले में सीबीआई की एफआईआर के बीद टीएमसी ने आरोप लगाया था कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की छवि खराब करने के लिए विपक्ष केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल उनके खिलाफ कर रहा है।












Click it and Unblock the Notifications