टीएमसी आज मना रही है 'खेला होबे दिवस', भाजपा ने 'बंगाल बचाओ दिवस' के साथ किया पलटवार
टीएमसी आज मना रही 'खेला होबे दिवस', भाजपा ने 'बंगाल बचाओ दिवस' के साथ किया पलटवार
कोलकाता, 16अगस्त: तृणमूल आज (16 अगस्त) पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा समेत कई राज्यों में खेला होबे दिवस मना रही है। टीएमसी प्रमुख और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 21 जुलाई को खेलों को बढ़ावा देने के लिए 16 अगस्त को खेला होबे दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया था। जिसक बाद आज पहली बार बाद पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में खेला होबे दिवस मन रहा है। वहीं भाजपा ने आज के दिन बंगाल बचाओ दिवस के तौर पर मनाने का फैसला लिया है।
Recommended Video

खेला होबे दिवस समारोह के दौरान बंगाल के खेल और युवा मामलों का विभाग विभिन्न स्पोर्ट्स क्लबों को 100,000 से अधिक फुटबॉल देंगे। आज पूरे राज्य में फुटबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित किए जा रहे हैं। वहीं भाजपा ने इस दिन को मनाने का विरोध किया है। भाजपा आज का दिन 'पश्चिम बंगा बचाओ दिवस' के तौर पर मना रही है। इस दौरान पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप घोष , राज्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी और भाजपा के दूसरे नेता कोलकाता में आज विधानसभा चुनाव के बाद की हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।
टीमसी की चुनावी रैलियों में खूच चला था खेला होबे
पश्चिम बंगाल में इस साल अप्रैल मई में हुए विधानसभा चुनावों में टीएमसी ने खेला होबे को चुनावी नारे के तौर पर इस्तेमाल किया था।चुनाव के दौरान यह नारा बहुत ही प्रचलित हुआ। तृणमूल कांग्रेस नेता देबांग्शु भट्टाचार्य ने जनवरी में मूल रूप से यह गीत लिखा था और यूट्यूब पर अपलोड किया था। इसके बाद ये गीत बंगाल में लोगों की जुबान पर चढ़ गया। टीएमसी की रैलियों में बढ़े उत्साह से पार्टी लर्कर इसको गाते थे। चुनाव में टीएमसी की बड़ी जीत के बाद ममता बनर्जी ने इसे आगे बढ़ाते हुए अब हर साल 16 अगस्त को मनाने का ऐलान कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications