पश्चिम बंगाल में कोरोना के नियमों में सरकार ने दी छूट, अब शादी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं 200 लोग
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की ममता सरकार ने शनिवार को कोविड-19 के नियमों में ढील दी है। अब से शादी के कार्यक्रम में एक साथ 200 मेहमान शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा जबकि खुले स्थानों में मेलों और या मेलों की अनुमति होगी। बता दें कि यह आदेश तब आया है जब राज्य चुनाव आयोग से भाजपा ने निकाय चुनाव टालने की मांग की है।

बता दें कि बीते शुक्रवार को कोरोना के 22 हजार 645 नए मामले सामने आए। अब तक पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 18 लाख 63 हजार 697 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक गुरुवार के मुकाबले शुक्रवार को 822 मामले कम आए हैं। महामारी की इस तीसरी लहर में अब तक सबसे ज्यादा मौत शुक्रवार को हुई, जहां 28 लोगों ने कोरोना के चलते दम तोड़ दिया। पश्चिम बंगाल में इस समय 1,45,483 मरीजों का इलाज चल रहा है।
भाजपा ने शुक्रवार को राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) को पत्र लिखा। इसमें बताया गया है कि राज्य सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के अनुसार, 13 जनवरी 2022 को कोरोना के 23,467 मामले दर्ज हुए। जबकि 28 दिसंबर, 2021 को चुनावों का नोटिफिकेशन जारी हुआ था, उस दिन 732 केस ही मिले थे।












Click it and Unblock the Notifications