भाजपा पर ममता का तीखा हमला, बोलीं- मैं यूं ही ताज महल से दूरी नहीं बना लूंगी

भाजपा पर एक बार फिर से ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि भारत का इतिहास ही भारत की धरोहर है। जो इतिहास है वह इतिहास रहेगा। वह नहीं बदल सकता है।

Mamata banerjee

Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोला है। ममता बनर्जी ने कहा कि अगर आप मेरे साथ खड़े रहते हैं तो बहुत कुछ होगा, मैं कुछ भी तोड़ूंगी नहीं, हम किसी की नौकरी नहीं छीनेंगे, हम अचानक से ताज महल से मुंह नहीं मोड़ लेंगे। हम अचानक से विक्टोरिया मेमोरियल से किनारा नहीं कर लेगे। जो इतिहास है वह रहेगा। यही वजह है कि भारत का इतिहास भारत का खजाना है।

कोलकाता के अलिपुर स्थित धनधन्यो ऑडिटोरियम के भीतर स्टेट ऑफ द आर्ट इंडोर का उद्घाटन करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि भारत की धर्मनिरपेक्षता बंगाल का खजाना है। अगर रामकृष्ण नहीं होते तो यह नहीं होता। अगर स्वामी विवेकानंद नहीं होते तो यह नहीं हो पाता। अगर रबींद्रनाथ टैगोर नहीं होते तो यह नहीं हो पाता, अगर नजरुल नहीं होते तो यह नहीं हो पाता। विद्यासागर से लेकर राजा राम मोहन राय जैसे कई ऐसी महान हस्तियां हैं। आज हम सब इन तमाम हस्तियों को सम्मान दे रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे जो भी विचार आए हैं वह आप लोगों से ही आए हैं। मेरा कुछ भी नहीं है, मैं सिर्फ एक चीज पर अपना अधिकार चाहती हूं, लोग मुझे गलत ना समझें। कभी-कभी पैसा काम करने की इजाजत देता है, कभी नहीं। काफी पैसा हमारा बकाया है, जो हमे नहीं दिया गया। मैंने सुना है कि 2024 तक वह यह पैसा हमे नहीं देंगे। अगर वो नहीं देना चाहते हैं तो ना दें। जरूरत पड़ी तो मैं अपनी मां से भीख मां लूंगी, लेकिन मैं दिल्ली भीख मांगने नहीं जाऊंगी। आपके आशीर्वाद, सहयोग से हम काम चला लेंगे।

टीएमसी का आरोप है कि भाजपा 2021 का बदला ले रही है। बंगाल में मिली हार का बदला भाजपा फंड नहीं देकर ले रही है। वहीं भाजपा का कहना है कि बंगाल में बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार है, योजनाओं को लागू करने में भ्रष्टाचारा किया जा रहा है, यही वजह है कि प्रदेश का फंड रुक गया है। टीएमसी का आरोप है कि फंड को गैरकानूनी तरह से रोका गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+