Lok Sabha Elections 2024 : बंगाल में बीजेपी को होगा इतनी सीटों का नुकसान? नए सर्वें में आए चौंकाने वाले नतीजे
INDIA TV-CNX OPINION POLL 2024 : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हैं। जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। बीजेपी इस बार 400 पार का मिशन लेकर चल रही है।

तो वहीं भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को हराने के लिए बने 'इंडिया गठबंधन' में दलों के अंदर खलबली मची हुई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है, जिससे कांग्रेस को काफी बड़ा झटका लगा है।
लेकिन ऐसे में क्या 'इंडिया अलायंस' बंगाल में एनडीए के लिए खतरा बन पाएगा? क्या भाजपा को वहां आशा के अनुरूप जीत हासिल होगी? क्या टीएमएसी के घर में उसे नुकसान होगा? यही प्रश्न सबके दिमाग में चल रहा है।
INDIA TV-CNX ने एक OPINION POL किया
इसी बात का उत्तर जानने के लिए INDIA TV-CNX ने एक OPINION POL किया और जनता के मूड को जानने की कोशिश की गई। उसने पोल में जनता से सीधे प्रश्न किया कि 'अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो बंगाल में TMC, BJP, LEFT और कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?'
दीदी के घर में हो सकता है बड़ा खेला-सर्वे
सर्वे में जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और चौंकाने वाला उत्तर दिया। आपको बता दें कि बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। जनता ने सर्वे में BJP को 12, TMC को 29, LEFT को 0 और कांग्रेस के 1 सीट मिलती दिख रही हैं।
सर्वे में भाजपा को हो रहा है 6 सीटों का नुकसान
यानी कि बीजेपो को यहां पर पिछले लोकसभा चुनाव के मुकाबले 6 सीटों का नुकसान दिख रहा है , आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में साल 2019 में भाजपा ने 18 सीटें जीती थीं। जबकि कांग्रेस को भी 1 सीट का नुकसान हो सकता है, आपको बता दें कि पिछले आम चुनाव में कांग्रेस ने यहां पर दो सीटें जीती थीं।
यानी कि आज की डेट में चुनाव हों तो भाजपा को 37 और तृणमूल कांग्रेस को 48 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।मतलब ये किं बंगाल में ममता बनर्जी बड़ा खेला कर सकती है। ये सर्वे पूरी तरह से जनता की बातचीत पर आधारित है। इस सर्वे पर आप अपनी प्रतिक्रया जरूर दें, अपनी राय कमेंट बॉक्स में जरूर दर्ज कराएं।
क्या थी पश्चिम बंगाल में साल 2019 में लोकसभा चुनाव परिणाम की स्थिति?
- कुल सीटें : 42
- तृणमूल कांग्रेस: 22
- बीजेपी:18
- सीपीआईएम:0
- कांग्रेस: 2
क्या थी विधानसभा चुनावों की स्थिति?
- साल 2021 में पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव हुए थे।
- तब तृणमूल ने 216 सीटें जीती थीं।
- बीजेपी को 77 सीटें हासिल हुई थीं।
- भारतीय धर्मनिरपेक्ष मोर्चा ने 1सीट पर विजय हासिल की थी।
- कांग्रेस और वाम मोर्चा का खाता भी नहीं खुला था।












Click it and Unblock the Notifications