Lok Sabha Election 2024: कौन हैं अजीत प्रसाद महतो? जो भैंसे पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचे
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान अजीबो गरीब बयानों के अलावा कुछ ऐसी एक्टिविटी देखने को मिल रही जो चर्चा का विषय बन रही है। पश्चिम बंगाल की पुरुलिया लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने पहुंचे अजीत प्रसाद महतो उस वक्त चर्चा में आ गए जब उनके काफिले एक भैंसे को भी शामिल किया गया। दरअसल इसी भैंसे की सवारी करके अजीत प्रसाद नामांकन कराने पहुंचे थे।
नामांकन दाखिल करने के बाद अजीत प्रसाद महतो ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि देश में एससी एसटी में कई परिवार ऐसे हैं, जो लगातार उपेक्षा का शिकार कर रहे हैं। उनके लिए उत्थान और जीवन स्तर को सुधारने के लिए प्रयास करना है।

कौन हैं अजीत महतो?
अजीत महतो कुर्मी समुदाय से हैं। वे एसटी दर्जे और 'सरना धर्म कोड' के लिए लड़ रहे हैं। हम अपनी भाषा और संस्कृति की भी रक्षा करना चाहते हैं। पुरुलिया से निर्दलीय उम्मीदवार अजीत प्रसाद महतो भैंस की पीठ पर अपना नामांकन दाखिल करने आए। महतो पश्चिम बंगाल में कुर्मी समुदाय द्वारा अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा दिए जाने के आंदोलन का हिस्सा हैं।
— हँसी_मजाक (@hasi_mazaak) May 3, 2024
सोशल मीडिया पर उनके नामांकन भरने से पहले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अजीत प्रसाद भैंस पर बैठे हुए अपने समर्थकों से घिरे हैं। उनके पीछे समर्थकों की भारी भीड़ चल रही है। दरअसल, ऐसा पहली बार नहीं जब कोई उम्मीदवार इस तरह अजब-गजब तरीके से नामांकन दाखिल करने के लिए चर्चाओं में आया हो। इससे पहले महाराष्ट्र में भी एक ऐसा ही वीडियो समाने आया था, जब वहां माढा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार राम गायवाड नामांकन के दौरान यमराज के भेष में भैंस पर बैठे नजर आए थे।
बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 की करें तो अबतक दो चरण के लिए वोटिंग हुई है। वहीं 7 मई को तीसरे चरण का मतदान है। कुछ सात चरणों में मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न होगी। वहीं 4 जून को नतीजे घोषित किए जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications