Kolkata Airport Fire: आग पर काबू के बाद सामान्य व्यवस्था बहाल, सिंधिया बोले- घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण

Kolkata Airport Fire: कोलकाता हवाई अड्डे पर लगी आग मामले में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि घटना बेहद "दुर्भाग्यपूर्ण" है। बता दें कि आग लगने की घटना के बाद रात करीब साढ़े 10 बजे से यात्रियों की बोर्डिंग दोबारा शुरू हुई।

एयरपोर्ट पर अग्निशमन दल के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाया गया। सामान्य व्यवस्था बहाल होने के बाद सिंधिया ने कहा कि हवाईअड्डे पर आग लगने का हादसा घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा, वह हवाई अड्डे के निदेशक के संपर्क में हैं और स्थिति नियंत्रण में है।

Kolkata airport fire

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार देर रात डिपार्चर टर्मिनल बिल्डिंग 3सी में आग लगने के बाद ट्वीट किया, कोलकाता हवाई अड्डे पर एक चेक-इन काउंटर के पास एक दुर्भाग्यपूर्ण लेकिन मामूली आग लग गई। प्रभावित क्षेत्र से सभी यात्रियों और कर्मचारियों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

सिंधिया ने कहा, सभी सुरक्षित हैं और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। चेक-इन प्रक्रिया रात 10:25 बजे फिर से शुरू हुई। आग लगने के कारणों का जल्द से जल्द पता लगाया जाएगा।

गौरतलब है कि कोलकाता एयरपोर्ट के चेक-इन एरिया में रात करीब 9:12 बजे आग लग गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रात 9:40 बजे आग सफलतापूर्वक बुझा ली गई।

कोलकाता एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कहा कि आग लगने के एक घंटे बाद कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चेक-इन प्रक्रिया और संचालन फिर से शुरू हो गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार, हवाई अड्डे पर आग लगने की घटना के कारण कोई आगमन उड़ान प्रभावित नहीं हुई। दमदम फायर स्टेशन के प्रभारी अधिकारी राबिन चक्रवर्ती ने बताया, आग स्टोर रूम में रखे कागजों में लगी थी, जहां से यह एसी डक्ट तक फैल गई। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने में जुट गईं।

Kolkata airport fire

बुधवार रात कोलकाता एयरपोर्ट पर लगी आग के बाद मीडिया रिपोर्ट्स में आई प्रतिक्रिया के अनुसार, यात्रियों ने बताया कि उन्होंने आग की लपटें देखीं। यात्रियों ने कहा, "हमने आग की लपटों को देखा...हम सभी डर गए।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+