पश्चिम बंगाल: संदेशखाली मार्च के दौरान पुलिस पर 'खालिस्तानी' तंज का वीडियो वायरल! ममता ने BJP को घेरा

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में सियासी हलचल लगातार जारी है। मंगलवार को विधानसभा में विपक्ष के बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी को संदेशखाली जाने से पुलिस द्वारा रोका गया। तभी, हंगामा शुरू हो गया। महिला कार्यकर्ताओं की पुलिस से कहासुनी हो गई।

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें एक पगड़ीधारी सिख को लेकर विवाद होता नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी जसप्रीत सिंह संदेशखाली में बीजेपी के मार्च में किसी के द्वारा उसे "खालिस्तानी" कहे जाने पर आपत्ति जता रहा है। घटना के दौरान मौजूद एक बीजेपी नेता ने आरोप का खंडन करते किया। कहा कि किसी ने किसी को खालिस्तानी नहीं कहा है।

IPS Jaspreet Singh

ममता बनर्जी ने एक्स पर एक पोस्ट में बीजेपी पर सिख समुदाय को कमजोर करने का आरोप लगाया। हालांकि, वीडियो में वह हिस्सा नहीं है, जहां यह शब्द कहा गया था। लेकिन, अधिकारी को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि क्योंकि मैंने पगड़ी पहनी है, आप ऐसा कह रहे हैं। अगर मैंने पगड़ी नहीं पहनी होती, तो क्या आप मुझे खालिस्तानी कहते? आप पुलिस के बारे में जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन आप मेरे धर्म पर टिप्पणी नहीं कर सकते।

बीजेपी नेता ने किया आरोपों का खंडन
इस बीच, बीजेपी नेता अग्निमित्रा पॉल ने बनर्जी पर संदेशखाली घटना से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। ममता बनर्जी द्वारा वीडियो पोस्ट करने के कुछ घंटों बाद, पॉल ने कहा कि किसी ने किसी को खालिस्तानी नहीं कहा। अगर ममता बनर्जी के पास कोई सबूत है, तो उन्हें वीडियो डालने दें। पश्चिम बंगाल पुलिस टीएमसी की कठपुतली के अलावा कुछ नहीं है। यहां मुद्दा महिलाओं का है। संदेशखाली का है। उनका बलात्कार और अत्याचार। उनका उत्पीड़क शाहजहां शेख अभी भी फरार है और ममता बनर्जी के संरक्षण का आनंद ले रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+