India TV CNX Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में ममता से मिलेगी कड़ी चुनौती, BJP 2019 का मैजिक नहीं दोहरा सकेगी

India TV CNX Opinion Poll में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। पश्चिम बंगाल में आज चुनाव होने पर सभी लोक सभा सीटों पर सीएम ममता बनर्जी से भाजपा को कड़ी चुनौती मिलेगी। अनुमान के मुताबिक BJP 2019 का मैजिक नहीं दोहरा सकेगी।

इंडिया टीवी-सीएनएक्स पोल के अनुसार, ममता बनर्जी के बंगाल में अपना किला बरकरार रखेंगी। 2024 के लोकसभा चुनावों में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सीटें बढ़ेंगी। तृणमूल के मजबूत होकर उभरने की संभावना के बीच पिछली बार कड़ी टक्कर देने वाली भाजपा को कई सीटें गंवानी पड़ सकती हैं।

India TV CNX Opinion Poll

शनिवार (29 जुलाई) को जारी ओपिनियन पोल के अनुसार, आज चुनाव कराए जाने पर पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 29 लोकसभा सीटों पर जीत मिल सकती है। बीजेपी को 12 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। वाम मोर्चा पर ही रहेगा जबकि कांग्रेस के खाते में 1 सीट आ सकती है।

ओपिनियन पोल के मुताबिक, 2024 में पश्चिम बंगाल में ममता की तृणमूल कांग्रेस को 48% वोट मिलने की संभावना है, बीजेपी को 37% वोट मिलने की उम्मीद है। कांग्रेस 6% वोटों के साथ तीसरे स्थान पर रह सकती है। लेफ्ट फ्रंट को सिर्फ 5% वोट मिलने के आसार हैं।

बंगाल में बीजेपी की कोशिश

पश्चिम बंगाल भाजपा के फोकस वाले राज्यों में शामिल है। 2019 के चुनावों में पार्टी ने महत्वपूर्ण सीटें जीतने में भरपूर ताकत झोंकी और सीएम ममता के राज्य में पहली बार बीजेपी को 18 सीटें मिलीं।

पीएम मोदी, तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और अन्य सहित भाजपा के शीर्ष नेताओं ने पश्चिम बंगाल में धुआंधार चुनाव प्रचार और रोड शो किए थे। 20 से अधिक सीटें जीतने का दावा करने वाली भाजपा को 18 सीटें मिलना उल्लेखनीय कामयाबी मानी गई।

2019 के आम चुनाव में टीएमसी ने पश्चिम बंगाल की 42 में से 22 सीटें जीती थीं, जबकि कांग्रेस 2 सीटें जीतने में कामयाब रही थी और सीपीएम अपना खाता भी नहीं खोल पाई थी। अब कांग्रेस, टीएमसी और वाम दल 'इंडिया' गठबंधन में हैं। इसलिए बंगाल में भाजपा के लिए चुनौती कठिन हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+