I.N.D.I.A. गठबंधन के मंसूबे कहीं हो ना जाएं धराशायी? टीएमसी ने कांग्रेस को दिया अल्‍टीमेटम

TMC Party gave Ultimatum to Congress: लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए गठ‍बंधन को परास्‍त करने के सपने देख रहे I.N.D.I.A. गठबंधन में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। गठबंधन में शामिल पार्टियों के बीच की आपसी रंजिश के चलते I.N.D.I.A. गठबंधन में दरार पड़ती नजर आ रही है! ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्‍या लोकसभा चुनाव तक ये गठबंधन बचेगा? कहीं ऐसा ना हो कि लोकसभा चुनाव से पहले ही 28 पार्टियों के इंडिया गठबंधन के सारे मंसूबे धराशायी ना हो जाएं?

 mamata banerjee

दरअसल, उत्‍तर प्रदेश में सपा के साथ तल्‍ख रवैय्या अपनाने वाली कांग्रेस पार्टी की पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) से खींचतान शुरू हो चुकी है। कांग्रेस जिसका बंगाल में ममता बनर्जी की टीएमसी से पहले से ही छत्‍तीस का आंकड़ा रहा है उसी ने सीधे-सीधे कांग्रेस को अल्‍टीमेटम दे डाला है।

कांग्रेस क्‍यों नाराजगी बढ़ाने वाला काम कर रही?

इंडिया गठबंधन में शामिल कांग्रेस और टीएमसी राज्‍य में एक बार फिर आमने-सामने आ चुकी हैं। टीएमसी ने साफ कहा है कि सीपीआई (एम) की तो सियासी मजबूरी है लेकिन कांग्रेस ने बंगाल में ऐसा रवैय्या क्‍यों अपनाया है, ऐसी राह पर क्‍यों चल रही है जिससे नाराजगी बढ़े।

टीएएमसी का कांग्रेस को अल्‍टीमेटम

टीएमसी बंगाल में कांग्रेस को ये संदेश भेजने वाली है कि कांग्रेस को टीएमसी या सीपीआई (एम) के नेतृत्‍व वाले वामपंथियों के बीच में सलेक्‍ट करना होगा। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार टीएमसी इस बात से नाराज है कि अगर राष्‍ट्रीय नेतृत्‍व में कांग्रेस नरम रवैय्या अपनाए हुए है तो पश्चिम बंगाल में विरोधियों जैसा व्‍यवहार क्‍यों कर रही है।

एकजुटता के दावे करने वाली कांग्रेस कर रही अभिषेक बनर्जी पर हमले

टीएमसी की कांग्रेस के प्रति ये नाजरजगी की वजह टीएमसी के राष्‍ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी हैं। टीएमसी सूत्रों ने कहा कि अभिषेक बनर्जी के साथ विपक्षी गठबंधन में शामिल पार्टियों के नेता और कांग्रेस के दिग्गज नेता एकजुट‍ता की बात कर रहें। एकजुटता की बात करने वालों में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता केसी वेणुगोपाल तक शामिल हैं लेकिन बंगाल में लगातार कांग्रेस ममता बनर्जी के भतीजे और राष्‍ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर लगातार कांग्रेस हमले कर रही हैं।

कांग्रेस ऐसा क्‍यों कर रही

टीएमसी मंत्री ने नाम ना छापने की शर्त पर कहा सीपीआई एम राज्‍य में मतबूज स्थित में है लेकिन कांग्रेस ऐसा क्‍यों कर रही है? याद रहे सीपीआई (एम0 भी इंडिया गठबंधन में शामिल है।

सीटों के बंटवारे को लेकर मचेगा बवाल?

गौरतलब है कि इंडिया गठबंधन में अभी सीट शेयरिंग का समीकरण क्‍या होगा ये तय नहीं हुआ है। अन्‍य रात्‍यों के साथ पश्चिम बंगाल में सीट शेयरिंग को लेकर टीएमसी और कांग्रेस के बीच विवाद बढ़ सकता है। पश्चिम बंगाल में 42 लोकसभा सीटें हैं और सत्‍तारुढ़ पार्टी टीएमसी गठबंधन में रहते हुए कितनी सीटों का त्‍याग करेगी और क्‍या कम सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ने पर तैयार होगी? आने वाले दिनो में ये देखना बहुत ही मजेदार होगा क्‍योंकि अभी से दोनों पार्टियों के बीच द्वद शुरू हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+