भावुक कर देने वाला Video... जब आखिरी सांस गिन रहे बाघ को फॉरेस्ट रेंजर ने बूंद-बूंद पिलाया पानी
कोलकाता, मई 31: चक्रवाती तूफान यास ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में अपना जमकर कहर बरपाया। तेज हवाओं के साथ उठे तूफान और बारिश ने पेड़ों सहित सड़कों पर खड़े पोल को धराशाही कर दिया। यहीं नहीं चक्रवाती तूफान 'यास' ने सुंदरबन को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। ऐसे में इस तूफान से एक 11 साल के बाघ की मौत हो गई, जिसका भावुक कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि इस टाइगर को बचाने के बहुत प्रयास किए गए, लेकिन वन विभाग उसमें सफल नहीं हो पाया और बाघ ने अपना दम तोड़ दिया।

साइक्लोन यास की भेंट चढ़ा बाघ
दरअसल, अपनी आखिरी सांस गिन रहे टाइगर की इमोशनल कर देने वाली एक वीडियो आईएफएस (भारतीय वन सेवा) परवीन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। वीडियो के बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि एक 11 साल का बूढ़ा नर बाघ साइक्लोन यास की भेंट चढ़ गया। इस टाइगर की मौत खाना नहीं मिल पाने के कारण हुई है। फॉरेस्ट डिपार्टमेंट स्टाफ उसे बचाने के लिए पानी पिला रहा है और खाना खिला रहा है, ताकि उसे बचा सके, वो भी अपनी जान दांव पर लगा कर.. सैल्यूट!

आईएफएस परवीन ने शेयर किया वीडियो
आईएफएस परवीन की ओर से शेयर किए वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाघ बहुत की परेशानी में है और बड़ी मुश्किल से सांस ले पा रहा है। वो जमीन पर बेसुध है और सिर्फ उसका मुंह खुला हुआ है। ऐसे में पास में खड़े वन विभाग के कर्मचारी उसके पानी पिला रहे है। बाघ पानी पीता है, लेकिन उठ नहीं पाता और जैसा की आईएफएस अफसर ने बताया कि उसकी सांसें उखड़ जाती है।

वीडियो पर उठाए सवाल
वहीं एक परवीन कुमार नाम के यूजर ने वीडियो पर सवाल उठाते हुए लिखा कि सर, एनेस्थीसिया देकर बाघ को अस्पताल क्यों नहीं ले गए... विनती करने वाला चेहरा। जिसके जवाब में आईएफएस अधिकारी ने बताया कि जब देखा गया तो बाघ अपनी आखिरी सांसें गिन रहा था। इसे खोजने के कुछ ही मिनटों के भीतर उन्होंने बाघ को खिलाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यह बुढ़ापे की वजह से है। अगर बाघ में जीवन या स्वस्थ होने के लक्षण दिखाई देते तो उसे अस्पताल ले जाया जाता।

लोगों ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की
इमोशनल कर देने वाले इस वीडियो पर लोगों ने अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दी। किसी यूजर ने लिखा कि प्रकृति ठीक है। यह मनुष्य हैं जो निर्दयी हैं। वहीं कई लोगों ने मरने वाले बाघ के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त की तो किसी ने फॉरेस्ट विभाग की इस कोशिश को सराहा। बेबस बाघ की यह वीडियो काफी हिला देने वाली है, कैसे किसी की सांसें आंखों के सामने टूटने पर दुख का दर्दभरा एहसास कराती हैं।
This 11yr old male tiger is a victim of #CycloneYaas @ #SunderbanTigerReseve . It succumbed to death as it couldn't find food. The #ForestDepartment staff are trying to save the #Tiger by feeding it water & food, putting even their lives at stake. Salute🙏pic.twitter.com/tNgvYflNnp
— Praveen Angusamy, IFS 🐾 (@PraveenIFShere) May 30, 2021












Click it and Unblock the Notifications