कौन हैं TMC सांसद हाजी नुरुल इस्लाम, जिनका 61 वर्ष की उम्र में निधन, कभी काटा था नुसरत जहां का पत्ता

West Bengal: बशीरहाट के सांसद नुरुल इस्लाम लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। आज उनका दोपहर को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। उन्हें टीएमसी ने पूर्व सासंद नुसरत जहां की जगह बशीरहाट से उम्मीदवार बनाया था।

टीएमसी सांसद नुरुल इस्लाम का निधन उनके आवास उत्तर 24 परगना जिले में हुआ। सीएम ममता बनर्जी समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है। सीएम ममता ने सांसद नुरुल के निधन पर एक पोस्ट में लिखा, "हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। सीएम ने सांसद नुरुल के निधन पर एक पोस्ट में लिखा, "हाजी एसके नुरुल इस्लाम के निधन के बारे में जानकर दुख हुआ। वह मेरे महत्वपूर्ण सहयोगी थे। वह सुदूर सुंदरबन क्षेत्र में एक समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता थे और उन्होंने पिछड़े क्षेत्र में गरीब लोगों के उत्थान के लिए कड़ी मेहनत की...।"

Haji Noorul Islam passes away

सांसद नुरुल इस्लाम (Haji Sk. Nurul Islam) लंबे समय से लीवर कैंसर से पीड़ित थे। आज उनका दोपहर को निधन हो गया। वह 61 वर्ष के थे। सीएम ममता बनर्जी समेत कई अन्य टीएमसी नेताओं ने उनके निधन पर दुख जताया है।

कौन हैं हाजी नुरुल इस्लाम?
हाजी नुरुल इस्लाम टीएमसी सांसद थे। वे एक व्यापारी भी रहे। उनका मूल निवास बारासात के जगुलिया गांव में है। सांसद नुरुल का जन्म 1964 में पश्चिम बंगाल के बहेरा में हुआ था। साल 2010 में उन पर एक दंगे में शामिल होने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी। ममता बनर्जी ने हाजी नुरुल इस्लाम पर विश्वास जताया और उन्हें बशीरहाट लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया।

नुसरत जहां को बीशारहाट से किया रिप्लेस
लोकसभा चुनाव 2024 में टीएमसी ने नुसरत जहां की जगह नुरुल इस्लाम को मौका दिया था। पार्टी के भरोसे पर खरा उतरते हुए वे जीत हासिल करने में कामयाब भी रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+