कोरोना संक्रमित पूर्व CM बुद्धदेव भट्टाचार्य की बिगड़ी तबियत, अस्पताल में भर्ती

कोलकाता, मई 25: पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य बीते दिनों कोरोना से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उनका घर पर इलाज चल रहा था। लेकिन मंगलवार को उनकी तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। धिकारियों ने बताया कि आज सुबह उनका ऑक्सीजन स्तर 90 प्रतिशत से नीचे जाने के बाद, उन्हें डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि , बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य भी कोरोना से संक्रमित पाए गई थीं।

Former West Bengal CM Buddhadeb Bhattacharya tested positive for COVID19 admitted Kolkata

डॉक्टर की एक टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए थी। वहीं, आज सुबह जब बुद्धदेव भट्टाचार्य की तबीयत थोड़ी बिगड़ते दिखी तो उन्हें डॉक्टरों की टीम ने अस्पताल में भर्ती होने की राय दी। आज सुबह बुद्धदेव भट्टाचार्य का ऑक्सीजन लेवल 88 पर आ पहुंचा जिसको देखते हुए डॉक्टरों ने बुद्धदेव भट्टाचार्य को अस्पताल में भर्ती करने का फैसला लिया। पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य को दक्षिण कोलकाता के निजी अस्पताल वुडलैंड में में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि चक्रवात यास को देखते हुए डॉक्टर किसी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाहते थे इसलिए बुद्धदेव भट्टाचार्य को समझाकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इससे पहले उनकी पत्नी को भी 18 मई को डॉक्टरों ने इसी अस्पताल में भर्ती किया था। 24 मई को मीरा भट्टाचार्य को इसी अस्पताल से छुट्टी मिली थी। एक सप्ताह के इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ था। बुद्धदेव भट्टाचार्य की पत्नी मीरा भट्टाचार्य को सांस की दिक्कत हो रही थी।

बुद्धदेव भट्टाचार्य एक दशक से अधिक समय से क्रॉनिक ऑब्सट्रक्टिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीडी) से पीड़ित हैं। उसको चलना फिरना मना है। सीपीएम के वरिष्ठ नेता बुद्धदेव भट्टाचार्य 2000 से 2011 के बीच पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे थे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+