निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा अब नए विवाद में फंसी, अपने पूर्व प्रेमी की जासूसी का आरोप? जानें पूरा मामला

Mahua Moitra News: कैश फॉर क्वेरी यानी पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में लोकसभा से निष्कासित टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा अब नई मुसीबत से घिरती नजर आ रही हैं। TMC नेता महुआ मोइत्रा के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई है। जिसमें जासूसी का आरोप लगाया गया है।

'कैश-फॉर-क्वेरी' शिकायत से महुआ मोइत्रा को परेशानी में डालने के बाद वकील जय अनंत देहाद्राई ने अब निष्कासित लोकसभा सांसद महुआ पर पश्चिम बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मदद से 'अवैध निगरानी' यानी जासूसी करने का आरोप लगाया है।

Mahua Moitra spying

पूर्व प्रेमी पर जासूसी का आरोप

टाइम्स ऑफ इंडिया में छपि खबर के मुताबिक वकील जय अनंत ने सीबीआई और गृह मंत्रालय को दी एक शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महुआ मोइत्रा ने अपने पूर्व प्रेमी के एक जर्मन महिला के साथ संबंध होने का शक होने के बाद अवैध रूप से उनके कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) प्राप्त किए थे। वकील के अनुसार वो महिला एक सोशल मीडिया कंपनी की वरिष्ठ अधिकारी है।

जानिए अपनी शिकायत में क्या कहा?

अनंत देहाद्राई का आरोप है कि महुआ मोइत्रा बंगाल में अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर उनके फोन की जासूसी करा रही हैं। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा, "मुझे यह जानकर आश्चर्य हुआ कि बंगाल के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मदद से मोइत्रा के पास उनके पूर्व प्रेमी का पूरी सीडीआर हिस्ट्री थी, जिसमें उसे उन लोगों के बारे में सटीक जानकारी थी, जो उसके पूर्व प्रेमी के संपर्क में थे।"

'शिकायत सीबीआई में दर्ज कर दी है, अब पीछे नहीं हटूंगा'

रिपोर्ट में कहा गया है कि देहाद्राई ने अपनी शिकायत के साथ कुछ चैट के स्क्रीनशॉट और एक कथित सीडीआर लिस्ट अटैच की है। न्यूज एजेंसी से बात करते हुए वकील जय अनंत देहाद्राई का कहना है कि उन्होंने अपनी शिकायत सीबीआई में दर्ज कर दी है और पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि महुआ मोइत्रा ने उन्हें पहले भी कई धमकियां दी हैं। इसी के साथ उन्होंने दावा किया कि कई मौकों पर उन्हें लगा कि दिल्ली में उनके आवास के बाहर उनकी कार का पीछा किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+