TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को ED ने भेजा तीसरा समन, 21 सितम्बर को होना होगा पेश

नई दिल्ली, 10 सितम्बर। टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोयला तस्करी केस में पूछताछ के लिए 21 सितम्बर को बुलाया है। यह तीसरी बार है जब अभिषेक बनर्जी को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अभिषेक बनर्जी से सोमवार को ईडी ने पूछताछ की थी।

Recommended Video

      Coal Smuggling Case: ED ने TMC MP Abhisshek Banerjee को फिर किया तलब, 21 को पूछताछ | वनइंडिया हिंदी
      Abhishek Banerjee

      सूत्रों के मुताबिक टीएमसी सांसद को बुधवार को भी बुलाया गया था लेकिन वह नहीं पहंचे थे। सूत्रों की मानें तो अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजिरा से पूछताछ के लिए एक नया समन जल्द जारी किया जा सकता है।

      सोमवार को हुई थी 8 घंटे पूछताछ
      इसके पहले अभिषेक बनर्जी सोमवार को पूछताछ के लिए ईडी के दफ्तर पहुंचे थे जहां पर अधिकारियों ने उनसे 8 घंटे तक पूछताछ की थी।

      इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक ईडी ने उनसे संपत्ति के बारे में पूछा था जो उनके परिवार के सदस्यों से जुड़ी दो फर्मों को कथित तौर पर दिया गया था। खबर के मुताबिक वह धन की राशि के स्रोत के बारे में बता पाने में असफल रहे थे। अधिकारियों का दावा है कि यह रकम कोयला तस्करी के जरिए कमाई गई है।

      ईडी ने पूछे थे ये सवाल
      पूछताछ के दौरान ईडी ने अभिषेक बनर्जी से टीएमसी के युवा नेता और इस मामले में फरार आरोपी विनय मिश्रा के साथ उनके कथित संबंध को लेकर भी पूछताछ की गई। ईडी का दावा है कि कोयले की तस्करी में विनय मिश्रा ने परिवहन और नकदी की आवाजाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अभिषेक बनर्जी ने कथित तौर पर कथित अपराध और विनय मिश्रा के साथ किसी भी वित्तीय संबंध के बारे में किसी भी जानकारी से इनकार किया।

      ईडी ने अभिषेक बनर्जी से कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपी अनूप मांझी और पुलिस निरीक्षक अशोक मिश्रा के संबंध में भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक बनर्जी ने उनके साथ किसी तरह के संबंध से इनकार किया।

      क्या है मामला?
      ईडी के मुताबिक अभिषेक बनर्जी और उनके परिवार से जुड़ी दो कंपनियों लीप्स एंड बाउंड प्राइवेट लिमिटेड और लीप्स एंड बाउंड मैनेजमेंट सर्विसेज एलएलपी ने कथित तौर पर एक निर्माण कंपनी से 4.37 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि प्राप्त की। यह राशि जिन व्यक्तियों के माध्यम से प्राप्त की गई है उनकी कोयला तस्करी के मामले में जांच की जा रही है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+