दिलीप घोष बोले- सांसद नुसरत जहां ने सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया, दें इस्तीफा
कोलकाता, 23 जून। पश्चिम बंगाल की टीएमसी सांसद और अभिनेत्री नुसरत जहां ने पिछले दिनों अपने बिजनेसमैन पति से अपने सारे संबंध समाप्त करने का ऐलान किया था। इसके साथ ही नुसरत ने कहा चूंकि ये शादी भारत में नहीं हुई इसलिए कानूनी रूप से तलाक लेने की भी जरूरत नहीं हैं क्योंकि ये तो शादी वैध नही है। नुसरत जहां के इस ऐलान ने जहां लोगों को अचंभित कर दिया वहीं भाजपा के नेता नुसरत के इस फैसले की आलोचना करते हुए कई आरोप लगा चुके हैं।

Recommended Video
बुधवार को पश्चिम बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा नुसरत जहां एक महिला सांसद हैं। उसने सिंदूर लगाकर भारतीय संस्कृति को शर्मसार किया है, एक आदमी को पति के रूप में संबोधित किया है और मुख्यमंत्री को अपने 'बुभात' (रिसेप्शन) में आमंत्रित किया है और अब वह कहती है कि उसकी शादी नहीं हुई है।
दिलीप घोष ने कहा यह सौगत बाबू (टीएमसी) का हो सकता है, ये विचारधारा और भारत या बंगाल की विचारधारा नहीं। पार्टी को उन्हें निलंबित करना चाहिए या उन्हें पद से इस्तीफा देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications