Dhupguri Bypoll Result: बंगाल के धूपगुड़ी में TMC जीती, CM ममता बोलीं- ये BJP की सीट थी पर हमने छीनी

Dhupguri Bypoll Result 2023 TMC Nirmal Chandra Roy Win: पश्चिम बंगाल की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस (TMC) उम्मीदवार निर्मल चंद्र रॉय ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तापसी रॉय (Tapasi Roy) को हरा दिया है।

धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर 06 सितंबर को उपचुनाव हुए थे, जिसके लिए वोटों की गिनटी 8 सितंबर को की गई है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने धुपगुड़ी के सभी लोगों जीत की बधाई दी है।

Dhupguri Bypoll Result 2023

सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ''उत्तर बंगाल पूरी तरह से हमारे साथ है, धूपगुड़ी में यह भाजपा की सीट थी और हमने चुनाव जीता। उनसे ये सीट छीन ली है। मैं धुपगुड़ी के सभी लोगों को बधाई देती हूं और साथ ही जहां भी भाजपा हारी और INDIA पार्टी जीती मैं उन सभी को बधाई देती हूं।''

बता दें कि पश्चिम बंगाल का धूपगुड़ी उन जगहों में से एक है जहां विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान व्यापक हिंसा देखी गई थी। अनुसूचित जाति-आरक्षित सीट, धूपगुड़ी में लगभग 50 फीसदी राजबंशी और 15 प्रतिशत अल्पसंख्यक आबादी है।

चुनाव में कुल 2.6 लाख पात्र मतदाताओं में से 76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। भाजपा के मौजूदा विधायक के निधन के बाद विधानसभा सीट खाली हो गई थी।

कांग्रेस-वाम गठबंधन के उम्मीदवार के रूप में सीपीआई (एम) के ईश्वर चंद्र रॉय को मैदान में उतारा था। वहीं तृणमूल कांग्रेस ने निर्मल चंद्र रॉय को मैदान में उतारा था। बीजेपी ने इस सीट पर सीआरपीएफ जवान की विधवा तापसी रॉय को उम्मीदवार बनाया था। वोटों की काउंटिंग में सबसे ज्यादा वोट निर्मल चंद्र रॉय को फिर भाजपा की तापसी रॉय को मिले हैं।

टीएमसी का लक्ष्य था कि वो आदिवासी बहुल सीट से भाजपा को बाहर करें। जबकि सीपीआई (एम)-कांग्रेस गठबंधन अपनी पारंपरिक सीट फिर से हासिल करने की उम्मीद थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+