कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला! अधीर रंजन चौधरी ने सीएम ममता को लिखा खत, सख्त कार्रवाई की मांग
कोलकाता, 4 सितंबर। पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने मुर्शिदाबाद जिले में कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले को लेकर सीएम ममता बनर्जी को पत्र लिखा और कार्रवाई की मांग की। अपने पत्र में उन्होंने कहा कि अगर पश्चिम बंगाल में अगर इस तरह की स्थिति होती है, तो यह सीएम के पद की बदनामी है। अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के घरों को क्षतिग्रस्त किया और लूटपाट भी की गई। कांग्रेस नेता ने इस मामले में सीएम ममता बनर्जी के हस्तक्षेप की मांग की है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद लगातार दूसरे दिन कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी को चिट्ठी लिख आरोपरियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि मैंने आपको पहले भी इस मामले में सूचित किया है और एक बार फिर पुलिस और प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई की मांग कर रहा हूं। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री होने के नाते राज्य में कानून व्यावस्था स्थापित करना और नागरिकों की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी है। अगर ऐसी घटनाएं होती रहीं तो यह सीएम पद की गरिमा का अपमान है।
अधीर रंजन चौधरी ने अपने खत में स्थानीय प्रशासन पर कार्रवाई करने में नाकाम रहने का आरोप भी लगाया है। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी से मामले में उचित और गंभीर कार्रवाई की उम्मीद जताई है। कांग्रेस नेता ने सीएम ममता बनर्जी से कहा कि मुझे उम्मीद है कि आप इस मामले पर संज्ञान लेंगी और उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगी ताकि मृतकों और पीड़ितों को न्याय मिल सके। अधीर रंजन चौधरी का ये खत अब सुर्खियों में है। अधीर रंजन चौधरी ने इस घटना पर शुक्रवार को लिखे पत्र में भी यही सब बातें कही थीं, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से खत का जवाब मिला या नहीं।
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर 30 सितंबर को होगा उपचुनाव, ममता बनर्जी इस सीट से लड़ेंगी चुनाव












Click it and Unblock the Notifications