Sayani Chakraborty Death: मौत से पहले 23 साल की सयानी के साथ BF ने क्या किया? मां Molee ने खोली दर्द की परतें

Sayani Chakraborty Death: सोशल मीडिया पर अपनी मुस्कुराहट, सादगी और बेघर जानवरों के प्रति प्यार के लिए पहचान बनाने वाली युवा व्लॉगर सयानी चक्रवर्ती की मौत ने हजारों फॉलोअर्स को गहरे सदमे में डाल दिया है। महज 23 साल की उम्र में उनके इस दुनिया से चले जाने की खबर ने न सिर्फ उनके चाहने वालों को झकझोर दिया है बल्कि कई ऐसे सवाल भी खड़े कर दिए हैं जिनके जवाब अब पुलिस जांच में तलाशे जा रहे हैं।

23 साल की व्लॉगर सयानी चक्रवर्ती की हुई मौत
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मोगरा इलाके की रहने वाली सयानी चक्रवर्ती सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर थीं। उनके वीडियोज में अक्सर उनके पालतू जानवर और आसपास के बेसहारा पशु नजर आते थे। हालांकि कैमरे के सामने हमेशा खुश दिखाई देने वाली इस युवा कंटेंट क्रिएटर के जीवन में कुछ तो ऐसा चल रहा था, जिसने उसे इतना बड़ा कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। यही सवाल अब हर किसी के मन में है।

Sayani Chakraborty Death

जानवरों की दोस्त थी सयानी चक्रवर्ती

-सयानी चक्रवर्ती की पहचान सिर्फ एक व्लॉगर के रूप में नहीं थी बल्कि वह पशु प्रेमी के तौर पर भी जानी जाती थीं। उनके वीडियोज में अक्सर कुत्ते, बिल्लियां और अन्य जानवर नजर आते थे, जिनकी देखभाल वह अपने परिवार की तरह करती थीं।

Sayani Chakraborty की दर्दनाक मौत, 23 साल की लड़की ने ये क्या कर लिया? मरने से पहले हंसते हुए किया ऐसा पोस्ट
Sayani Chakraborty की दर्दनाक मौत, 23 साल की लड़की ने ये क्या कर लिया? मरने से पहले हंसते हुए किया ऐसा पोस्ट

-सयानी के परिवार का कहना है कि बेटी की मौत के बाद उनके पालतू जानवर भी घर के आसपास मंडराते रहे, मानो उन्हें अपने सबसे करीबी साथी के अचानाक गायब हो जाने का एहसास हो गया हो। ये दृश्य परिवार के लिए और भी भावुक कर देने वाला था।

सयानी की मां ने खोली बेटी के दर्द की परतें

-सयानी चक्रवर्ती की मां मौली चक्रवर्ती ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि उनकी बेटी पिछले 4 साल से एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। परिवार के अनुसार दोनों के रिश्ते को घरवालों की सहमति भी प्राप्त थी और भविष्य में शादी करके सेटल होने की भी बातचीत चल रही थी।

-हालांकि मां का आरोप है कि पिछले कुछ समय से सयानी और उसके बॉयफ्रेंड के बीच तनाव बढ़ गया था। उन्होंने दावा किया कि सयानी का बॉयफ्रेंड उससे दूरी बनाने लगा था और कथित तौर पर रिश्ते को स्वीकार करने से भी पीछे हट रहा था। परिवार का कहना है कि सयानी इस स्थिति से मानसिक रूप से काफी परेशान थी लेकिन उसने अपने मन की पूरी बात कभी खुलकर नहीं बताई।

मौत से पहले की रात को लेकर उठ रहे सवाल

परिजनों और दोस्तों के अनुसार घटना से एक दिन पहले सयानी अपने कथित बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। परिवार का आरोप है कि वहां से लौटने के बाद वह बेहद परेशान और इमोशनल हो गई थी। वह घर पर लौटने के बाद बार-बार रो रही थी।

सयानी की मां ने बेटी के बॉयफ्रेंड पर लगाए गंभीर आरोप

मां का दावा है कि उनकी बेटी सयानी को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ये भी कहा कि मोबाइल चैट और कुछ बातचीत के आधार पर उन्हें ऐसे संकेत मिले हैं जो 3 साल की सयानी की मानसिक स्थिति को लेकर कई बड़े सवाल खड़े करते हैं। हालांकि इन दावों की पुष्टि अभी तक नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

सयानी के परिवार ने दर्ज कराई शिकायत

सयानी चक्रवर्ती के परिवार ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में कथित बॉयफ्रेंड और उससे जुड़े कुछ लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। परिवार का कहना है कि उन्हें मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की उम्मीद है। मां ने ये भी सवाल उठाया कि शिकायत दर्ज होने के बाद संबंधित पक्ष सामने क्यों नहीं आ रहा है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी तक किसी को दोषी नहीं ठहराया गया है और जांच जारी है।

सोशल मीडिया पर भावुक हुए फॉलोअर्स

सयानी चक्रवर्ती की मौत के बाद सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। कई लोगों ने उनके पुराने वीडियो शेयर करते हुए कहा कि हमेशा मुस्कुराने वाली ये लड़की अंदर ही अंदर इतना दर्द झेल रही थी, इसका अंदाजा किसी को नहीं था। इसी बीच परिवार ने लोगों से अपील की है कि बिना पूरी जानकारी के सोशल मीडिया पर अफवाहें या नकारात्मक टिप्पणियां न करें और जांच पूरी होने का इंतजार करें।

पुलिस जांच पर टिकी सबकी नजर

-मामले की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों और उपलब्ध सबूतों की बारीकी से जांच की जा रही है। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

-सयानी चक्रवर्ती की मौत ने एक बार फिर सोशल मीडिया की चमक-दमक के पीछे छिपे मानसिक दबाव और निजी संघर्षों पर चर्चा छेड़ दी है। अब परिवार, फॉलोअर्स और स्थानीय लोग इस मामले में सच सामने आने और न्याय मिलने का इंतजार कर रहे हैं।

-23 साल की उम्र में सयानी चक्रवर्ती का यूं दुनिया छोड़ जाना उनके परिवार, दोस्तों और हजारों फॉलोअर्स के लिए एक गहरा सदमा है। जहां परिवार अपनी बेटी के लिए न्याय की मांग कर रहा है, वहीं पुलिस जांच से ही ये स्पष्ट हो पाएगा कि इस दर्दनाक घटना के पीछे की वास्तविक परिस्थितियां क्या थीं। फिलहाल हर किसी की निगाहें जांच के नतीजों पर टिकी हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+