Mahakumbh: 'यह 'मृत्यु कुंभ' है, मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं', योगी सरकार पर Mamata Banerjee का बड़ा हमला
Mahakumbh 2025 CM Mamata Banerjee: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ को लेकर योगी सरकार पर ममता बनर्जी ने बड़ा हमला बोला है। महाकुंभ 2025 पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह 'मृत्यु कुंभ' है। मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं।
ममता बनर्जी का यह बयान उस वक्त आया है, जब महाकुंभ सहित कई मुद्दों पर उत्तर प्रदेश विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी को तगड़ी फटकार लगाई है।

Mahakumbh 2025: व्यवस्थाओं पर बरसीं ममता 'दीदी'
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में योगी सरकार की व्यवस्थाओं पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जमकर घेरा है। उन्होंने भगदड़ को लेकर यूपी सरकार पर सवाल उठाएं साथ की सरकार की प्लानिंग पर करारा हमला बोला।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने विधानसभा को संबोधित करते हुए पवित्र गंगा मां और महाकुंभ के महत्व के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया, लेकिन अपर्याप्त व्यवस्था के लिए सरकार की कड़ी आलोचना की, उन्होंने 29 जनवरी को प्रयागराज और 15 फरवरी को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ की घटना पर अपनी प्रतिक्रिया दी।
अपने बयान में, ममता बनर्जी ने कहा, "यह 'मृत्यु कुंभ' है... मैं महाकुंभ का सम्मान करती हूं, मैं पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हूं। लेकिन कोई योजना नहीं है, कितने लोग बरामद हुए हैं?"
गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं-Mamata Banerjee
उन्होंने अमीरों और गरीबों के लिए की गई व्यवस्थाओं में घेरते पर आगे कहा, "अमीरों, वीआईपी के लिए, 1 लाख रुपये से अधिक के कैंप (टेंट) प्राप्त करने की व्यवस्था उपलब्ध है। गरीबों के लिए कुंभ में कोई व्यवस्था नहीं है।" बनर्जी ने आगे कहा, "मेले में भगदड़ की स्थिति आम है, लेकिन व्यवस्था करना महत्वपूर्ण है। आपने क्या योजना बनाई?"
सुवेंदु अधिकारी ने ममता को घेरा
कोलकाता में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष नेता सुवेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी के बयान पर कहा, " बंगाल की मुखिया ममता बनर्जी ने सदन में कहा कि यह महाकुंभ नहीं मृत्यु कुंभ है। आप सच्चे हिन्दू हैं तो राजनीति से ऊपर उठकर ममता बनर्जी के इन अपशब्दों का जोरदार विरोध करें। महाकुंभ का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान।"












Click it and Unblock the Notifications