हाईकोर्ट ने दी अभिषेक बनर्जी को रुजिरा के साथ दुबई जाने की इजाजत, आंख का कराएंगे इलाज
कोलकाता, 2 जून: कलकत्ता हाईकोर्ट ने टीएमसी महासचिव अभिषेक बनर्जी और उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी को दुबई जाने की इजाजत दे दी है। अभिषेक बनर्जी और रुजिरा ने कोर्ट से इलाज के लिए दुबई जाने की अनुमति मांगी थी। ईडी ने दोनों को विदेश जाने की अनुमति नहीं दी थी लेकिन कोर्ट ने उनको विदेश जाने की इजाजत दे दी।

टीएमसी सांसद और पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक और उनकी पत्नी रुजीरा के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जांच कर रही हैं। कोयला घोटाले में आरोपित अभिषेक की विदेश यात्रा पर ईडी ने रोक लगा दी थी। ऐसे में उनको विदेश जाने के लिए कोर्ट से इजाजत लेनी पड़ती है। रोक के खिलाफ अभिषेक ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और आंखों के इलाज के लिए दुबई जाने की अनुमति देने की मांग की थी। हाई कोर्ट ने उनकी अर्जी को मंजूर करते हुए विदेश जाने की अनुमति प्रदान कर दी। अदालत ने अभिषेक की पत्नी रूजिरा बनर्जी को भी विदेश जाने की इजाजत दी है, रूजिरा भी कोयला घोटाला मामले में आरोपित हैं। ऐसे में उनको भी कोर्ट की इजाजत लेनी पड़ी है।
अभिषेक साल 2016 में एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए थे। हादसे में उनकी बाईं आंख में काफी गहरी चोट लगी थी। अभिषेक की आंख तब से पूरी तरह ठीक नहीं हो सकी है। ऐसे में बेहतर इलाज के लिए वे दुबई जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications