'BJP को यूपी, दक्षिण भारत दोनों जगह देनी होगी मात', कोलकाता में बोले अखिलेश यादव
टीएमसी और समाजवादी पार्टी मिलकर एक नया फ्रंट बनाने की तैयारी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिसने भी संविधान का अपमान किया है, उसका मुकाबला किया जाएगा।

Akhilesh Yadav in Kolkata: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले विपक्षी दल सत्तारूढ़ दल भाजपा से मुकाबला करने के लिए कमर कस रही हैं। कोलकाता पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश सिंह यादव (Akhilesh Singh Yadav) ने भाजपा और कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेता एक साथ बैठेंगे और चर्चा करेंगे कि बीजेपी को कैसे हराया जाए। सपा प्रमुख ने बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर बीजेपी की केंद्र सरकार को निशाने पर लिया। इसके साथ ही उन्होंने यूपी की योगी सरकार पर भी हमला बोला। अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी के सीएम ने भी संविधान का अपमान किया, बीजेपी को यह बात सुननी चाहिए।
सपा दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने कोलकाता पहुंचे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जांच एजेंसियों के दुरुपयोग के सवालों पर कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भी सत्ता में रहते जांच एजेंसियों का इस्तेमाल किया और बीजेपी भी वही कर रही है। जो भी भाजपा में शामिल होता है, उस पर ईडी-सीबीआई का कोई छापा नहीं पड़ता।
सपा प्रमुख ने कहा कि हम चाहते हैं कि बीजेपी को यूपी और दक्षिण भारत दोनों जगहों से हराना चाहिए। सपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में उन्होंने बेरोजगारी के मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी और जीवन यापन की लागत इतनी बढ़ गई है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि जिसने भी संविधान का अपमान किया है, उसका मुकाबला किया जाएगा और हर कीमत पर संविधान बचाएंगे।
पश्चिम बंगाल में भाजपा का शिकस्त देने पर अखिलेश यादव ने सीएम व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी की बधाई दी। उन्होंने कहा, "मैं कोलकाता के लोगों को बीजेपी को हराने और दीदी को वोट देने के लिए बधाई देता हूं। समाजवादी पार्टी संविधान बचाने के लिए सब कुछ करेगी। बीजेपी कांग्रेस पर देश को बदनाम करने का आरोप लगा रही है लेकिन यूपी के सीएम ने भी संविधान का अपमान किया, बीजेपी को यह बात सुननी चाहिए।"
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव को लेकर कांग्रेस को अपनी भूमिका तय करनी चाहिए। कई राज्यों के सीएम एक ऐसे गठबंधन की कोशिश में जो दलों के साथ मिल करे। तेलंगाना के मुख्यमंत्री केसीआर, कर्नाटक के सीएम एमके स्टालिन, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बंगाल की सीएम ममता बनर्जी भी यही चाहती हैं। उन्होंने कहा कि गठबंधन के लिए नाम पर बाद में चर्चा होगी।
सपा प्रमुख ने कहा, "बेरोजगारी और जीवन यापन की लागत में वृद्धि हुई है। किसान संघर्ष कर रहे हैं। वे (BJP) ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी के सपने दिखा रहे हैं लेकिन युवाओं को रोजगार कब मिलेगा? कल की बैठक में 2024 के चुनाव पर चर्चा होगी।"
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications