दिलीप घोष ने तथागत रॉय पर साधा निशाना, कहा-कार्यशैली से निराश हैं तो पार्टी छोड़ दें

कोलकाता, 06 नवंबर: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को वरिष्ठ सहयोगी और मेघालय के पूर्व राज्यपाल तथागत रॉय द्वारा संगठन की कार्यप्रणाली की आलोचना करने को लेकर उन पर निशाना साधा है। दिलीप घोष ने यहां तक कह दिया कि, कि अगर वह इतने परेशान हैं तो पार्टी क्यों नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में तथागत रॉय ने उपचुनावों में खराब नतीजों के लिए राज्य नेतृत्व को जिम्मेदार ठहराया था।

BJP’s Dilip Ghosh to Tathagata Roy If you are so upset and ashamed why don’t you just leave

तथागत रॉय का रुख पार्टी के पूर्व पश्चिम बंगाल प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, घोष और वरिष्ठ नेताओं अरविंद मेनन तथा शिव प्रकाश द्वारा लिए गए निर्णयों के प्रति आलोचनात्मक रहा है। रॉय ने मार्च-अप्रैल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा के खराब प्रदर्शन को लेकर इन नेताओं को जिम्मेदार ठहराते हुए सिलसिलेवार ट्वीट किया था। उन्होंने यह भी दावा किया था कि भाजपा की बंगाल इकाई का कामकाज देखने के लिए अब विजयवर्गीय के वापस आने की कोई संभावना नहीं है।

रॉय की आलोचना का जवाब देते हुए भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष घोष ने किसी का नाम लिए बिना संवाददाताओं से कहा, अगर आप निराश हैं और पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है उससे शर्मिंदा हैं तो आप पार्टी छोड़ क्यों नहीं देते? उन्होंने कहा, आपने (तथागत) हाल में पार्टी के लिए कुछ नहीं किया है लेकिन आपके जैसे लोगों के लिए पार्टी ने सब कुछ किया है। जब तथागत रॉय ने दिलीप घोष के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने जो कहा उसको बहुत महत्व देने की आवश्यकता नहीं है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकान्त मजूमदार ने इस विवाद से दूरी बनाने का प्रयास किया और कहा कि तथागत रॉय के बयान पर कार्रवाई करने का अधिकार केंद्रीय नेतृत्व के पास है। रॉय ने पिछले महीने कहा था कि उन्हें विजयवर्गीय जैसे वरिष्ठ नेताओं पर शर्म आती है क्योंकि बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने अंधाधुंध तरीके से लोगों को भाजपा में शामिल किया और उनके जीतने की संभावना कितनी है इस पर ध्यान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+