Bengal Election:साड़ी और बरमूडा तक पहुंचा बंगाल का 'खेला', ममता पर दिलीप घोष के तंज पर बवाल
पुरुलिया: बंगाल में चुनावी घमासान अब पहनावे और कपड़ों तक पहुंच गया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दिलीप घोष ने हाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साड़ी पहनने की स्टाइल को लेकर तंज कसा है तो दीदी की सियासी लेफ्टिनेंट ने भी उनपर पलटवार करने में जरा भी देर नहीं की है। टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने तो उन्हें 'विकृत मानसिकता वाला दुष्ट बंदर' तक कह दिया है। वहीं तृणमूल की महिला विंग 'बंगा जननी बहिनी' की अध्यक्ष काकोली घोष दस्तीदार ने उन्हें 'जहर उगलने वाला' बता दिया है। घोष ने पुरुलिया की एक रैली में टीएमसी अध्यक्ष पर कटाक्ष किया था, जिसने टीएमसी की महिला नेताओं को भड़का दिया है।

साड़ी और बरमूडा तक पहुंचा बंगाल का 'खेला'
बंगाल के पुरुलिया में मंगलवार को एक चुनावी रैली के दौरान भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता बनर्जी की चोट के बाद उनके साड़ी पहनने की स्टाइल को लेकर तंज कस दिया है। उन्होंने कहा कि 'अगर ममता बनर्जी अपने पैर दिखाना चाहती हैं तो उन्हें बरमूडा पहननी चाहिए।' वो ये भी बोले कि 'अब तो प्लास्टर भी हट गया है, उन्हें क्रेप बैंडेज लगाया गया है। उन्होंने अपने एक पैर को तो साड़ी से ढक रखा है, लेकिन दूसरे को खुला छोड़ दिया है। मैंने कभी किसी को इस तरह से साड़ी पहनते नहीं देखा है।' लेकिन, उनकी यही टिप्पणी टीएमसी की महिला नेताओं को नागवार गुजरी है और वो भाजपा नेता की इस टिप्पणी के खिलाफ हमलावर हो गई हैं।
Recommended Video

'विकृत मानसिकता वाले दुष्ट बंदर'
टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा जो अक्सर अपने तेज-तर्रार बयानों के लिए सुर्खियों में रहती हैं, उन्होंने घोष के बयान पर ट्विटर के जरिए अपने गुस्से का इजहार किया है। उन्होंने लिखा है, 'बीजेपी के पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष ने जनसभा में पूछा है कि ममतादी साड़ी क्यों पहनती हैं, उन्हें बरमूडा शॉर्ट्स पहननी चाहिए ताकि अपना पैर ठीक से दिखा सकें। और ऐसे विकृत मानसिकता वाले दुष्ट बंदर सोचते हैं कि वह बंगाल जीतने जा रहे हैं? ' वहीं काकोली घोष ने ट्विटर पर लिखा है, 'अब तो ऐसा लगता है कि बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष का रोल सिर्फ जहर उगलने तक ही सीमित रह गया है। बंगाल की सीएम पर तीखे हमले से लेकर टीएमसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा तक उन्होंने सारे हदें पार कर दी हैं।.......'
ऐसे साड़ी पहनते तो किसी को नहीं देखा- दिलीप घोष
गौरतलब है कि पिछले 10 मार्च को नंदीग्राम में नामांकन के बाद चुनाव प्रचार के दौरान ममता के पैर में चोट लग गई थी। बाद में चुनाव आयोग ने राज्य के बड़े अधिकारियों और चुनाव आयोग की अपनी रिपोर्ट के आधार पर कहा था कि उनपर किसी ने हमला नहीं किया है और उसे हादसे की तरह लिया था। लेकिन, टीएमसी सुप्रीमो ने इस चुनाव में व्हीलचेयर का खूब इस्तेमाल किया है। बीजेपी की ओर से गृहमंत्री अमित शाह से लेकर प्रदेश नेताओं तक ने चुनाव आयोग से लेकर ममता तक से इलाज का पूरा ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की है। टीएमसी ने घोष का ममता पर तंज कसने वाला जो वीडियो अपने ट्विटर हैंडल पर लगाया है उसमें वो कह रहे हैं- 'प्लास्टर तो कट गया....उसके बाद उसपर क्रेप बैंडेज लगाया गया है। वो अपना पैर सबको उठाकर दिखा रही हैं। एक पैर खुला है और एक को ढक रखा है। ऐसे साड़ी पहनते तो किसी को नहीं देखते हैं। अगर पैर बाहर ही रखना है तो साड़ी क्यों बरमूडा पहन सकते हैं.......उससे साफ दिख सकता है......'
-
SSC Scam: तीन समन के बाद भी पेश नहीं हुए पार्थ चटर्जी, ED ने घर पहुंचकर की कार्रवाई, क्या है पूरा स्कैम? -
'पति ने दर्द में 15 घंटे खड़े कर जो किया', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit को युगम ने दिया धोखा, किया बुरा हाल -
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Ayesha Takia ने मुस्लिम से निकाह के बाद होठों पर सहा इतना दर्द, बदल गई सूरत, तस्वीरों ने खोला राज! -
Monalisa निकली नाबालिग, मुस्लिम पति पर POCSO केस दर्ज, 16 की उम्र में कैसे हुई महाकुंभ वायरल गर्ल की शादी? -
Iran US War Peace Talks: संकट में ईरान-अमेरिका शांति वार्ता, नहीं गया ईरान! धरी रह गई शरीफ की तैयारी! -
Ayesha Takia Love Story: सलमान खान की हिंदू हीरोइन ने 23 साल की उम्र में इंटरफेथ लव मैरिज, क्या अपनाया इस्लाम? -
Yamuna Boat Capsized: यमुना में श्रद्धालुओं से भरी नाव पलटी, 10 लोगों की मौत, कैसे हुआ इतना बड़ा हादसा? -
Gold Rate Today: सोने के दामों में लगातार गिरावट जारी, अब इस भाव में बिक रहा है 22K और 18k गोल्ड रेट -
West Bengal Elections 2026: '₹1000 करोड़ की डील', ओवैसी ने तोड़ा हुमायूं कबीर से गठबंधन, क्या है वजह? -
'पति के साथ काम करूंगी', शादी करते ही टॉप एक्ट्रेस का बर्बाद हुआ करियर, बदले तेवर और डूब गया स्टारडम -
Bihar में का बा? CM कौन होगा? BJP की बैठक से पहले सम्राट चौधरी-श्रेयसी सिंह को क्यों दिल्ली बुलाया?












Click it and Unblock the Notifications