बंगाल चुनाव : वोटिंग के बीच TMC-BJP कार्यकर्ताओं में झड़प, जमकर चले पत्थर
कोलाकाता, 17 अप्रैल: बंगाल में पांचवें चरण की वोटिंग के दौरान हिंसा की कई खबर सामने आई हैं। 45 सीटों पर डाले गए वोटों के बीच मतदान केंद्रों पर जमकर बवाल किया गया। शनिवार को जहां उत्तर 24 परगना में पोलिंग बूथ पर बम फेंकने की बड़ी घटना हुई। वहीं बिधाननगर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं में झड़प और पत्थरबाजी हुई। बंगाल में इससे पहले भी चारों चरण के चुनावों के दौरान भी राजनीतिक हिंसा देखने को मिली है।

Recommended Video
जानकारी के मुताबिक घटना बिधाननगर के सुकांता नगर इलाके में हुई, जहां ममता कैबिनेट के मंत्री और बिधाननगर के टीएमसी प्रत्याशी सुजीत बोस बताया कि बूथ संख्या 265 और 272 पर भाजपा समर्थकों द्वारा किए गए पथराव में हमारे दो लोग घायल हो गए। हमने चुनाव पर्यवेक्षक और पुलिस को सूचित कर दिया है। वहीं उन्होंने फिलहाल स्थिति सामान्य होने की भी जानकारी साझा की।
इधर, बिधाननगर से बीजेपी के उम्मीदवार सब्यसाची दत्ता ने भी टीएमसी पर आरोप लगाते हुए बताया कि टीएमसी के गुंडों ने उनको यहां नयापट्टी में रोका। वह मतदान के बीच वोटरों को भी रोक रहे हैं। इसके अलावा खबर से भी मिली है कि विधानसभा इलाके के शांति नगर में टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर झड़प भी हुई हैं। इस दौरान नौबत पत्थरबाजी तक पहुंच गई।
आपको बता दें कि 295 विधानसभा सीटों वाले पश्चिम बंगाल में 5 चरण के तहत 45 सीटें पर मतदान किया गया। इन चुनावों में 39 महिलाओं सहित 319 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। 15,789 मतदान केंद्रों के साथ केंद्रीय बलों की 1,071 कंपनियों की तैनाती की गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications