बंगाल चुनाव: वैक्सीन के मुद्दे पर नड्डा ने ममता को घेरा, कहा- आपका अहंकार आपको रोकता है
कोलकाता, अप्रैल 25: कोरोना की दूसरी लहर के बढ़ते प्रकोप के बीच बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मणिकचक विधानसभा में एक सार्वजनिक रैली को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। इस दौरान नड्डा ने ममता बनर्जी के बंगाल को वैक्सीन नहीं देने को आरोपों को खारिज करते हुए टीएमसी पर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार तो बंगाल को वैक्सीन दे रही है, लेकिन ममता सरकार विकास में अड़ंगा डाले हुए हैं।
Recommended Video

वर्चुअली रैली को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि ममता बनर्जी कहती हैं कि कोरोना वायरस की देखरेख ठीक ढंग से नहीं हो रही है। जब प्रधानमंत्री कोरोना को लेकर बैठक बुलाते हैं तो आप वहां उपस्थित क्यों नहीं होतीं, क्या आपका अहंकार आपको रोकता है? आपका अहंकार बंगाल और लोगों के लिए बाधा का काम करता है। इसके साथ ही जेपी नड्डा ने दावा किया कि 2 मई को ये बाधा हट जाएगी।
इसके साथ ही नड्डा ने कहा कि मैं देख रहा हूं कि चुनाव में जिस तरह से भाजपा को जनसमर्थन मिल रहा है और हर चरण में भाजपा जीत रही है उससे ममता जी की बौखलाहट बढ़ रही है। आज TMC और उसके गुंडों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का काम पकड़ लिया है। ममता जी, बंगाल के लोग अब नहीं डरेंगे। वे आपके अत्याचार से मुक्ति चाहते हैं और 7वें और 8 वें चरणों में वे निर्णायक लड़ाई लड़ेंगे। वे कमल के लिए आगे बढ़ेंगे और वोट देंगे। आपको बता दें कि मनिकचक विधानसभा सीट बंगाल के मालदा जिले में आती है। मौजूदा वक्त में यहां कांग्रेस का कब्जा है। कांग्रेस के समर मोहम्मद मोत्ताकिन आलम यहां से विधायक हैं।












Click it and Unblock the Notifications