Tarun Mishra कौन हैं? मशहूर किक्रेटर की 'पत्‍नी' को सड़क से उठा कर लाए, अंतिम दिनों में बेटा बनकर की सेवा

Who Is Tarun Mishra? भारतीय क्रिकेट के महान दिग्गज खिलाड़ी सलीम दुर्रानी की पत्‍नी रेखा श्रीवास्तव का निधन हो गया है। 2025 में मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसने क्रिकेट प्रेमियों के साथ हर किसी को हैरान कर दिया था। अब उनके निधन की खबर के साथ ही उनके अंतिम संस्कार का एक भावनात्मक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसको देखकर लोग भावुक हो गए है और प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त कर रहे हैं।

सलीम दुर्रानी की पत्‍नी की अंतिम दिनों में बेटे से भी बढ़कर सेवा करने वाले शख्‍स की लोग तारीफ कर रहे हैं और उनको दुआएं दे रहे हैं। आइए जानते हैं आखिर कौन हैं शख्‍स जो सलीम दुर्रानी की पत्‍नी को सड़क से उठाकर अपने साथ लाया और अंतिम वक्‍त पर उनकी देखभाल की और अब नम आंखों से अंतिम संस्‍कार किया है?

Cricketer Salim Durrani

मशहूर किक्रेटर की 'पत्‍नी' को सड़क से उठा कर लाए

दरअसल, रेखा श्रीवास्तव को 2025 में मुंबई के बेलापुर की सड़कों पर बदहाल स्थिति में तरुण मिश्रा नाम के शख्‍स ने देखा तो वो महिला की मदद करने के लिए अपने साथ आश्रम में ले आए। उस समय तरुण मिश्रा को नहीं पता था कि फटे-चिटे कपड़ों में नजर आ रही ये महिला मशहूर किक्रेटर की पत्‍नी है।

Cricketer Salim Durrani

अंतिम दिनों में बेटा बनकर की सेवा

तरुण मिश्रा ने रेखा श्रीवास्‍तव को आश्रम लाकर इनकी जमकर सेवा की। जब हालत संभली तो रेखा श्रीवास्‍तव ने तरुण को बताया कि उनके पति का नाम सलीम दुर्रानी है और भारत के मशहूर क्रिकेटर थे। जामनगर और मुंबई में उनके शानदार बंगले थे, दौलत और शोहरत की कोई कमी नहीं थी। रेखा खुद भी कभी एयरलाइन में नौकरी की थी और बाद में दुबई में अपनी खुद की एयरलाइन तक चलाई लेकिन किस्‍मत ऐसी पलटी की वो सड़क पर आ गई और भीख मांगकर गुजारा करने लगी।

तरुण मिश्रा कौन हैं?

तरुण मिश्रा सोशल वर्कर हैं और महाराष्‍ट्र में 'हेल्प ड्राइव फाउंडेशन' नामक एक स्वयंसेवी संस्था यानी एनजीओ चलाते हैं। जिसके जरिए तरुण मिश्रा गरीब, बेसहारा और लाचार लोगों की मदद करते हैं। सोशल मीडिया पर तरुण मिश्रा के वीडियो जमकर पसंद किए जाते हैं। ऐसे ही जब रेखा श्रीवास्‍तव के परिवार की तलाश करने के लिए तरुण मिश्रा ने वीडियो शेयर किया था तब वो खूब वायरल हुआ था। तरुण मिश्रा के 1.8 मिलियम इंस्‍टा पर फॉलोअर्स हैं।

क्रिकेटर की पत्‍नी का किया अं‍तिम संस्‍कार

दो दिन पहले दिवंगत क्रिकेटर सलीम दुर्रानी की कथित पत्‍नी रेखा श्रीवास्‍वत का निधन हो गया है। तरुण मिश्रा ने दिवंगत रेखा श्रीवास्‍तव की अंतिम विदाई का वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो हिंदू रिति-रिवाज से रेखा श्रीवास्‍तव की अंतिम यात्रा पर ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस वीडियो में आश्रम की महिलाएं दिवंगत महिला को याद कर रोती-बिलखती नजर आ रही हैं।

सोशल म‍ीडिया पर भावुक हुए लोग

तरुण मिश्रा ने ये वीडियो शेयर करते हुए भावुक होकर लिखा, "रेखा जी अब हमारे बीच नहीं रहीं, भगवान उनकी आत्मा को शांति दे 🙏🏻। इस वीडियो के बैग्राउंट में ओ पालन हारी...गाना बज रहा है। यूजर्स ओम शांति, दिवंगत आत्‍मा को शांति मिले जैसे कमेंट तो कर रही हैं साथ ही समाजसेवी तरुण मिश्रा की तारीफ करते हुए उन्‍हें इस नेक कार्य के लिए आर्शीवाद दे रहे हैं।

सलीम दुर्रानी की क्‍या ये महिला सच में थीं पत्‍नी?

वीडियो सामने आने के बाद उनकी पहचान पर कुछ संदेह भी उठे थे लेकिन एजीओ के प्रयासों से उनकी बेटी का पता लगाया गया। बेटी ने वीडियो फुटेज देखकर 40 साल बाद अपनी मां को पहचाना और पुष्टि की कि वह वास्तव में सलीम दुर्रानी की पूर्व पत्नी हैं। यह हृदयविदारक पहचान एक वायरल वीडियो के जरिए हुई। मिड-डे' की रिपोर्ट के अनुसार, दोस्तों ने रेखा को उनकी पहली प‍हली पत्नी बताया था।

कौन थे सलीम दुर्रानी?

Salim Durani का जन्म 11 दिसंबर 1934 को काबुल, अफगानिस्तान में हुआ था। बाद में उनका परिवार भारत आकर जामनगर में बस गया, जहां से उनका क्रिकेट सफर शुरू हुआ।सलीम दुर्रानी का निधन 2023 में मुंबई में हुआ था। सलीम दुर्रानी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से वर्षों तक लड़ते रहे। जिंदगी के आखिरी दिन उन्होंने जामनगर में गुमनामी और दर्द के बीच बिताए। उनके निधन के बाद हालात और बदतर हो गए। आरोप है कि रिश्तेदारों और करीबियों ने उनकी संपत्तियों पर कब्जा कर लिया और उनका परिवार बेसहारा हो गया था।

मशहूर किक्रेटर की पत्‍नी की हुई मौत, मुंबई में भीख मांगते हुए मिली थीं, गैरों ने किया अंतिम संस्‍कार, Video
मशहूर किक्रेटर की पत्‍नी की हुई मौत, मुंबई में भीख मांगते हुए मिली थीं, गैरों ने किया अंतिम संस्‍कार, Video

सलीम दुर्रानी का करियर कैसा रहा?

• सलीम दुर्रानी भारतीय क्रिकेट के सबसे करिश्माई ऑलराउंडरों में गिने जाते थे।

• वे अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी और शानदार स्पिन गेंदबाज़ी के लिए मशहूर थे।

• दर्शकों की मांग पर छक्के लगाने की उनकी खासियत ने उन्हें अलग पहचान दिलाई।
स्टेडियम में अक्सर "वी वॉन्ट सिक्सर" के नारे गूंजते थे।

• दुर्रानी कुछ ही ओवरों में मैच का रुख बदल देने की क्षमता रखते थे।

• 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज़ जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई।

• कोलकाता टेस्ट में उन्होंने 8 विकेट लेकर इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी तहस-नहस कर दी थी।

• चेन्नई टेस्ट में 10 विकेट लेकर उन्होंने भारत की जीत के नायक बने।

• वेस्टइंडीज के खिलाफ पोर्ट ऑफ स्पेन टेस्ट में भी उनका प्रदर्शन यादगार रहा।

• उन्होंने क्रिकेट जगत के दिग्गज बल्लेबाज़ क्लाइव लॉयड और गैरी सोबर्स जैसे खिलाड़ियों को अपना शिकार बनाया।

• सलीम दुर्रानी सिर्फ खिलाड़ी नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट के सबसे लोकप्रिय और दिलों पर राज करने वाले सितारों में शामिल थे।

• उनका निधन वर्ष 2023 में हुआ, लेकिन भारतीय क्रिकेट में उनका नाम हमेशा याद किया जाएगा।

मुंबई में भीख मांग रही ये महिला क्‍या सच में हैं फेमस किक्रेटर की पत्‍नी? Viral Video की आखिर क्‍या है सच्‍चाई
मुंबई में भीख मांग रही ये महिला क्‍या सच में हैं फेमस किक्रेटर की पत्‍नी? Viral Video की आखिर क्‍या है सच्‍चाई
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+