Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 May: GT vs SRH, गुजरात-हैदराबाद मैच में आज कौन जीता मैच, टॉप पर पहुंची ये टीम

Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 May: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के अहम मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 82 रनों है। 169 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की टीम गुजरात के तेज गेंदबाजों, खासकर कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर की घातक गेंदबाजी के सामने बेबस नजर आई। महज 14.5 ओवर में हैदराबाद की पूरी टीम सिर्फ 86 रनों पर ढेर हो गई और इसके साथ ही गुजरात ने प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

पावरप्ले में ही तोड़ी हैदराबाद की कमर (Aaj Ka Match Kon Jeeta 12 May)

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद की शुरुआत बेहद खराब रही। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए ट्रेविस हेड को मोहम्मद सिराज ने बिना खाता खोले पवेलियन भेजकर पहला झटका दिया। इसके बाद कगिसो रबाडा ने मोर्चा संभाला और एक के बाद एक तीन बड़े विकेट (अभिषेक शर्मा 6 रन, ईशान किशन 11 रन और समारन रविचंद्रन 9 रन) चटकाकर हैदराबाद के शीर्ष क्रम को तहस-नहस कर दिया। हैदराबाद की टीम महज 56 रन के स्कोर पर अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी।

Aaj Ka Match 1

होल्डर ने खत्म की बची-खुची उम्मीद

जब हेनरिक क्लासेन (14) और सलिल अरोड़ा (16) पारी को संभालने की कोशिश कर रहे थे, तब प्रसिद्ध कृष्णा ने सलिल को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद जेसन होल्डर ने एक ही ओवर में खतरनाक क्लासेन और फिर नीतीश रेड्डी (2) को आउट कर हैदराबाद की जीत की रही-सही उम्मीदों पर भी पानी फेर दिया। 11वें ओवर तक हैदराबाद का स्कोर 7 विकेट पर 60 रन के करीब था।

सुदर्शन और सुंदर के अर्धशतकों से संभला था गुजरात

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। गुजरात की पारी के स्टार रहे साई सुदर्शन, जिन्होंने 44 गेंदों पर 61 रनों की सधी हुई पारी खेली। सुदर्शन का साथ वॉशिंगटन सुंदर ने बखूबी निभाया, जिन्होंने 33 गेंदों पर 50 रनों की आक्रामक पारी खेलकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया। अंत में निशांत सिंद्धू ने 14 गेंदों पर उपयोगी 22 रन जोड़े। हैदराबाद की ओर से प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन ने 2-2 विकेट लिए।

मैच का टर्निंग पॉइंट

मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट कगिसो रबाडा का वह स्पैल रहा जिसमें उन्होंने हैदराबाद के इन-फॉर्म ओपनर्स को सस्ते में समेट दिया। अहमदाबाद की पिच पर जहां गेंद रुककर आ रही थी, वहां रबाडा की सटीकता ने बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+