ये हैं देश की सबसे छोटी विधायक, जानिए 25 साल की उम्र में इतिहास रचने वाली मधुपर्णा ठाकुर के बारे में सबकुछ
Madhuparna Thakur Profile: पश्चिम बंगाल में Bagda विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस ने अपनी विजयी पताका फहराई है लेकिन इस बार इस सीट ने इतिहास के पन्नों में अपना नाम अंकित कर दिया है। दरअसल इस सीट पर जीतने वाली तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी मधुपर्णा ठाकुर अब देश की सबसे छोटी विधायक बन गई हैं।
आपको बता दें 13 जुलाई को जब उपचुनाव के नतीजे घोषित किए गए तो मधुपर्णा ठाकुर की उम्र मात्र 25 साल, एक महीना और 13 दिन थी और इसी के साथ वो देश की यंगेस्ट एमएलए बन गईं।

जैसे ही रिजल्ट सामने आया वैसे ही सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों में मधुपर्णा ठाकुर चर्चा का विषय बन गईं। आपको बता दें कि मधुपर्णा ठाकुर ने उत्तर 24 परगना जिले की बागदा विधानसभा सीट पर बीजेपी के बिनय कुमार बिश्वास को 33455 मतों से हराकर बड़ी जीत हासिल की है।
'मधुपर्णा ने घर में राजनीति को काफी करीब से समझा है'
हालांकि मधुपर्णा की उम्र भले ही काफी कम हो लेकिन वो सियासत को काफी करीब से समझती हैं क्योंकि उनकी मां ममता बाला ठाकुर तृणमूल कांग्रेस की मौजूदा राज्यसभा सदस्य और बनगांव से पूर्व लोकसभा सदस्य हैं। इसलिए मधुपर्णा ने अपने घर में राजनीति को काफी करीब से समझा और देखा है और यही नहीं वो रिश्ते में भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री शांतनु ठाकुर की चचेरी बहन भी हैं।
मधुपर्णा ने जीव विज्ञान में स्नातक किया है
एक नेता होने के साथ मधुपर्णा एक छात्रा भी हैं उन्होंने जीव विज्ञान में स्नातक किया है वो स्पष्ट वक्ता हैं और सोशल मीडिया पर भी लोकप्रिय हैं।
मतुआ महासंघ से आती हैं मधुपर्णा
मालूम हो कि वो मतुआ महासंघ से आती हैं और यही कारण था ममता ने इस सीट से मधुपर्णा को टिकट दिया था, जिससे कि मतुआ समुदाय इस सीट पर भाजपा को एकतरफा वोट ना करें। मालूम हो कि मतुआ समुदाय को भाजपा का समर्थक कहा जाता है, फिलहाल मधुपूर्णा की जीत ने ममता की रणनीति को सही साबित कर दिया है।
क्यों हुआ इस सीट पर चुनाव?
उत्तर 24 परगना जिले के Bagda विधानसभा सीट पर बीजेपी के बिश्वजीत दास विधायक थे लेकिन बाद में वो तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए और उसके बाद टीएमएसी के टिकट पर बनगांव से लोकसभा चुनाव लड़ा लेकिन वो पराजित हो गए, सबको उम्मीद थी कि ममता फिर से Bagda से उन्हें ही खड़ा करेंगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ और ममता बनर्जी ने मधुपर्णा को टिकट दे दिया और मधुपर्णा ने यह सीट करके सफलता का नया इतिहास लिख दिया।












Click it and Unblock the Notifications