बाबुल सुप्रियो ने BJP ऑफिस में शख्स को कथित रूप से जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो पर बोले- 'मैं तो सिर्फ इशारा...'
बाबुल सुप्रियो ने BJP ऑफिस में शख्स को कथित रूप से जड़ा थप्पड़, वायरल वीडियो पर बोले- 'मैं तो सिर्फ इशारा...'
कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता बाबुल सुप्रियो इन दिनों चर्चा में रहते हैं। पश्चिम बंगाल की टालीगंज विधानसभा सीट से बाबुल सुप्रियो चुनाव लड़ रहे हैं। बाबुल सुप्रियो से जुड़ा एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि कोलकाता में बीजेपी ऑफिस के भीतर एक शख्स को बाबुल सुप्रियो ने कथित रूप से थप्पड़ जड़ दिया है। सोमवार (29 मार्च) को वायरल हुए वीडियो में बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो ने एक शख्स को कथित रूप से थप्पड़ मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब बाबुल सुप्रियो शख्स को थप्पड़ मार रहे थे उस दौरान वह शख्स बार-बार बाबुल सुप्रियो से कह रहा था कि उनको टीवी कैमरों और चैनलों के सामने फोटो और बाइट देने से अच्छा है कि वो जमीनी चुनाव प्रचार में गंभीर रूप से लग जाए। थप्पड़ मारने के वीडियो वायरल होने और विवाद बढ़ने पर बाबुल सुप्रियो ने कहा कि वो थप्पड़ नहीं मार रहे थे बल्कि सिर्फ सिर्फ थप्पड़ मारने का इशारा किया था।
Recommended Video

एनडीटीवी में छपी रिपोर्ट के मुताहिक बाबुल सुप्रियों ने पत्रकारों से बातचीत में कहा है, ''चुनाव के वक्त कई लोग एक पार्टी से दूसरी पार्टी में आ रहे हैं। ऐसे में बहुत सर्तक रहने की जरूरत है। कुछ लोग विभीषण हो सकते हैं या फिर कुछ लोग मीर जाफर (आतंकी) हो सकते हैं। कुछ लोग शर्तिया दिक्कतें पैदा करने की कोशिश में भी लगे हैं। मैंने उस शख्स (जिसको थप्पड़ मारने का दावा किया जा रहा है) के उकसावों के बावजूद अपना संयम बनाए रखा।''
हालांकि बाबुल सुप्रियों ने यह नहीं बताया कि वो शख्स टीएमसी की ओर भेजा गया था या फिर बीजेपी का ही कोई था। ना ही उस शख्स को विभीषण या मीर जाफर का। वो युवक कौन था, इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। यह घटना कोलकाता के टालीगंज के रानीकुठी स्थित बीजेपी दफ्तर में हुआ है।
एनडीटीवी ने बीजेपी सूत्रों के हवाले से लिखा है, कोलकाता के टालीगंज के रानीकुठी स्थित बीजेपी दफ्तर में बाबुल सुप्रियों रविवार को दोलजात्रा उत्सव पर आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए थे। इस दौरान एक शख्स बार-बार बाबुल सुप्रियों को जमीनी स्तर पर चुनाव प्रचार करने की सलाह दे रहा था। बाबुल सुप्रियों बार-बार उस शख्स को चुप कराने की भी कोशिश कर रहे थे लेकिन उसके चुप नहीं होने के बाद बाबुल सुप्रियों ने शख्स को कथित तौर पर थप्पड़ मारा।












Click it and Unblock the Notifications