अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर: बीरभूम में BSF जवानों के साथ खाया खाना

गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर, पहुंचे कोलकाता एयरपोर्ट, जानें पूरा शेड्यूल

कोलकाता, 05 मई: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के 05 मई से दो दिवसीय दौरे पर हैं। गुरुवार (05 मई) की सुबह 10.30 बजे के आसपास अमित शाह कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचे। पिछले साल के विधानसभा चुनावों के बाद शाह का ये पहला दौर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हरिदासपुर,बीरभूम में बीएसएफ जवानों के साथ भोजन किया। अमित शाह ने हरिदासपुर, बीरभूम में मैत्री संग्रहालय का उद्घाटन भी किया है। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी और केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक भी मौजूद थे।

amit shah

आइए जानें अमित शाह का पूरा शेड्यूल

-अमित शाह गुरुवार को सुबह करीब 10 बजे सतलुज में फ्लोटिंग बॉर्डर आउट पोस्ट (बीओपी) पर एक बोट एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाएंगे।

- फिर वह 'मैत्री संग्रहालय' का शिलान्यास करेंगे और लगभग 11.45 बजे उत्तर 24 परगना जिले के हरिदासपुर बीओपी में एक प्रहरी सम्मेलन में भाग लेंगे।

- शाम उत्तर बंगाल के सिलीगुड़ी कस्बे में लगभग 6.15 बजे रेलवे संस्थान खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

-शुक्रवार (06 मई) को अमित शाह तीन बीघा के भारत-बांग्लादेश सीमा क्षेत्र का दौरा करेंगे, जहां उनका सुबह करीब साढ़े नौ बजे कूचबिहार में झिकाबाड़ी बीओपी के बीएसएफ जवानों के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।

-इसके बाद गृह मंत्री राजधानी कोलकाता वापस आएंगे और होटल वेस्टिन में दोपहर करीब दो बजे पश्चिम बंगाल भाजपा के सांसदों, विधायकों और राज्य पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

-आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि उसी दिन (06 मई) अमित शाह कोलकाता में संस्कृति मंत्रालय द्वारा अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की यूनेस्को सूची में 'दुर्गा पूजा' के शिलालेख का जश्न मनाने के लिए शाम करीब छह बजे विक्टोरिया मेमोरियल में आयोजित एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+