Amit Shah ने बंगाल में ममता बनर्जी को दी चुनौती, 'बिना हिंसा के चुनाव करवाएं दीदी, जमानत जब्त हो जाएगी'

Amit Shah Kolkata Rally: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव अगले साल (2026) होने वाले हैं। हालांकि, प्रदेश का सियासी पारा अभी से काफी तेज हो गया है। बीजेपी ग्राउंड लेवल पर मेहनत कर रही है। पार्टी संगठन को मजबूत करने के साथ ही बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद करने की रणनीति पर काम कर रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कोलकाता की रैली में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा है।

बीजेपी के कार्यक्रम में गृहमंत्री ने ममता सरकार पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में आज घुसपैठ, भ्रष्टाचार, स्त्रियों पर अत्याचार, अपराध, बम धमाके और हिंदुओं के साथ दुराचार हो रहा है। उन्होंने टीएमसी और ममता बनर्जी के ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने पर भी जमकर हमला बोला।

Amit Shah Kolkata Rally

Amit Shah ने दी ममता बनर्जी को चुनौती

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा, 'ममता बनर्जी की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बंगाल में दीदी ने चुनाव के दौरान और चुनाव जीतने के बाद सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया था। मैं दीदी को खुली चुनौती देता हूं कि एक बार बिना हिंसा के चुनाव करवाकर दिखाएं। दीदी आपकी खुद की जमानत जब्त हो जाएगी।' गृहमंत्री ने यह भी कहा कि बंगाल में 2026 में बीजेपी की सरकार बनेगी और मैं वादा करता हूं कि हमारे कार्यकर्ताओं के कातिल जहां भी छुपे होंगे, जमीन के अंदर दफन होंगे तो वहां से निकाल लाएंगे।

यह भी पढ़ें: 'बीजेपी जुमला पार्टी', ममता बनर्जी ने PM Modi के आरोपों पर किया पलटवार, 'ऑपरेशन बंगाल' को बताया साजिश

'ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने वालों को मिलेगा जवाब'

गृहमंत्री ने ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'आपने (ममता बनर्जी) ऑपरेशन सिंदूर का विरोध नहीं किया है, आपने इस देश की करोड़ों माताओं-बहनों के साथ खिलवाड़ किया है। मैं बंगाल की माताओं-बहनों से अपील करने आया हूं कि आने वाले चुनाव में ऑपरेशन सिंदूर का विरोध करने वालों को सिंदूर की कीमत समझा देना।'

शाह ने आगे कहा, 'वोट बैंक के लिए ममता दीदी ने पतन की सीमा पार कर दी है। कुछ दिन पहले, पाक-प्रेरित आतंकियों ने हमारे निर्दोष नागरिकों को धर्म पूछकर उनके परिजनों के सामने मार दिया। इन आतंकियों को सजा देने के लिए ऑपरेशन सिंदूर किया गया। पाक के अंदर घुसकर आतंकियों के हेडक्वार्टर्स को तबाह कर दिया गया। आतंकियों की मौत पर दीदी को दर्द होता है। ममता बनर्जी ने घटिया सा राजनीतिक बयान देकर ऑपरेशन सिंदूर का विरोध किया।' गृहमंत्री ने कहा कि पूरे देश में चुनावी हिंसा बंद हो गई है, लेकिन बंगाल में आज भी हिंसा हो रही है।

शाह ने बंगाल में घुसपैठ का मुद्दा उठाया

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल में सुरक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा, 'बंगाल का चुनाव सिर्फ बंगाल के भविष्य को ही नहीं तय करता है, बल्कि यह देश की सुरक्षा से भी जुड़ा हुआ है। ममता बनर्जी ने बंगाल की सीमाओं को बांग्लादेशियों के लिए खुला छोड़ दिया है। उनके आशीर्वाद से बंगाल में घुसपैठ हो रही है। ये घुसपैठ सिर्फ भाजपा की सरकार रोक सकती है।'

यह भी पढ़ें: Sharmistha Panoli की गिरफ्तारी पर पवन कल्याण और सुवेंदु अधिकारी फायर, ममता बनर्जी को भी खूब सुनाया

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+