बन सकता है तीसरा मोर्चा? ममता बनर्जी से मिलेंगे अखिलेश यादव, 8 विपक्षी पार्टियों को लाना चाहते हैं एक साथ
लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस के अलावा 8 विपक्षी नेता बीजेपी का मुकाबला करने एक साथ आ रहे हैं। अखिलेश यादव इस प्रस्ताव को लेकर ममता बनर्जी से मिलने जा रहे हैं।

Akhilesh Yadav to meet Mamata Banerjee: कांग्रेस से अलग कुछ विपक्षी पार्टियां एक अलग गठबंधन करने की पुरजोर कोशिश कर रही हैं। 2024 लोकसभा चुनाव से पहले इस गठबंधन को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव कल यानी 17 मार्च को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता का दौरा करेंगे। वहीं, इससे पहले 8 विपक्षी नेताओं ने केंद्रीय जांच एजेंसी के दुरुपयोग को लेकर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखी थी। 5 मार्च को लिखी चिट्ठी पर 8 विपक्षी नेता एक साथ आए थे।
दिलचस्प बात ये है कि कांग्रेस इन दलों में शामिल नहीं है। अगर सबकुछ सही रहा तो इन 8 दलों के साथ एक नये गठबंधन का उदय हो सकता है। इन दलों को मुख्य लक्ष्य एक साथ आकर बीजेपी का मुकाबला करना है। वहीं, इन विपक्षी दलों ने 5 मार्च को लिखे पत्र में दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ मामले का हवाला दिया गया था। इसकी अगली कड़ी में समाजवादी पार्ट प्रमुख कल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने कोलकाता जाएंगे। वहीं, दिल्ली में चल रहे बजट सत्र के दौरान आठ दलों की बैठक होने वाली है।
Recommended Video

इस बैठक में कुल आठ विपक्षी पार्टियां आम आदमी पार्टी, टीएमसी, बीआरएस, आरजेडी, सपा, एनसीपी, नेशनल कॉन्फ्रेंस और उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट की शिवसेना शामिल होंगी। जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, एनसीपी के शरद पवार, नेशनल कॉन्फ्रेंस के फारूक अब्दुल्ला और उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट के उद्धव ठाकरे बैठक में भाग लेंगे।
ये आठ पार्टियां आम मुद्दों पर बीजेपी को टक्कर देंगी। साथ ही अपने-अपने राज्यों के अहम मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन करेंगी। इस बीच फारूक अब्दुल्ला ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव की मांग को लेकर इन आठ पार्टियों के एक साथ आने की संभावना पर चर्चा की।
यह भी पढ़ें- 'बंगालियों को पोस्टो बहुत पसंद है...', अफीम की खेती को लेकर ममता बनर्जी ने केंद्र से मांगी अनुमति












Click it and Unblock the Notifications