अभिषेक बनर्जी से मिलने पहुंचे प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत, टीएमसी में शामिल होने की अटकलें

कोलकाता, 22 जून: पश्चिम बंगाल की राजनीति में बीते काफी समय में उठापटक देखने को मिल रही है। हाल ही में भाजपा के कई नेता पार्टी छोड़ टीएमसी में आए हैं, जिसमें मुकुल रॉय जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं। वहीं कांग्रेस नेता और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के बेटे अभिजीत मुखर्जी के भी टीएमसी में शामिल होने की चर्चा है। सोमवार शाम को पूर्व सांसद अभिजीत मुखर्जी की टीएमसी मुखिया ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी के साथ मुलाकात हुई है। जिसके बाद माना जा रहा है कि वो टीएमसी में जा सकते हैं।

Recommended Video

      Pranab Mukherjee के बेटे AbhijIt Mukherjee ने Abhishek Banerjee से की मुलाकात | वनइंडिया हिंदी
      Abhijit Mukherjee

      टीएमसी या अभिजीत मुखर्जी की ओर से बैठक को लेकर कोई बयान नहीं आया है लेकिन अभिजीत मुखर्जी के सोमवार रात टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी के दफ्चर पहुंचकर उनके मिलने के बाद माना जा रहा है कि जल्दी ही मुखर्जी टीएमसी में आ जाएंगे।

      कुछ दिन पहले भी अभिजीत मुखर्जी के टीएमसी में शामिल होने की अटकलें लगी थी। हालांकि तब अभिजीत की ओर से इसे खारिज कर दिया गया था। 9 जून को कई टीएमसी नेताओं ने अभिजीत मुखर्जी के घर पहुंच उनसे मुलाकात की थी। जिसके बाद अभिजीत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि वह फिलहाल टीएमसी में नहीं शामिल हो रहे हैं।

      पश्चिम बंगाल में इस समय कांग्रेस की स्थिति अच्छी नहीं है। बता दें कि हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। दो बार जंगीपुर लोकसभा सीट से जीतने वाले अभिजीत मुखर्जी भी 209 में अपना चुनाव हार गए थे। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि वो टीएमसी में नया ठिकाना तलाश रहे हैं।

      पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले लगातार दूसरे दलों के नेता भाजपा में जा रहे थे। वहीं नतीजों के बाद अब टीएमसी में शामिल होने वाले नेताओं की भीड़ है। ऐसे में बंगाल में किसी को भी नेता को लेकर कोई राजनीतिक विश्वेषण कुछ कहने की स्थिति में नहीं है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+