Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: विदिशा से 5 तीर्थ यात्राओं पर जाने का सुनहरा मौका, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Mukhyamantri Teerth Darshan Yojana: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत आगामी महीनों में जिले के तीर्थ यात्री काशी (वाराणसी), द्वारका, अयोध्या और कामाख्या की यात्रा कर सकेंगे। द्वारका यात्रा दो बार और अन्य तीर्थ यात्रा एक बार अलग-अलग तारीखों में होगी। इसके लिए तहसील कार्यालयों में आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
कलेक्टर कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार काशी (वाराणसी) के लिए 10 अगस्त को तथा द्वारका तीर्थ दर्शन के लिए 22 अगस्त, अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए 24 अगस्त, कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए 30 सितंबर और पुनः द्वारका के लिए पांच अक्टूबर 2023 को तीर्थ यात्री रवाना होंगे।
इन सभी पांच तीर्थ दर्शन के लिए पात्रताधारी अपने आवेदन पत्र नजदीक के तहसील कार्यालय में नियत तिथि तक जमा कर सकते हैं। काशी (वाराणसी) तीर्थ दर्शन हेतु आवेदक 30 जुलाई तक और द्वारका तीर्थ दर्शनों हेतु 10 अगस्त, अयोध्या तीर्थ दर्शन के लिए 13 अगस्त, कामाख्या तीर्थ दर्शन के लिए 19 सितंबर और पुनः द्वारका के लिए आवेदक 24 सितंबर तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

कलेक्टर उमाशंकर भार्गव ने बताया कि काशी (वाराणसी) के लिए जिले से 100 तीर्थ यात्री और द्वारका के लिए 299 तीर्थ यात्री, अयोध्या एवं कामाख्या के लिए क्रमशः 150 एवं पुनः द्वारका के लिए 200 तीर्थ यात्री स्पेशन ट्रेन से नियत की गई पृथक-पृथक तिथियों को रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत किसी भी एक यात्रा का लाभ उठा चुके वे तीर्थ यात्री पुनः इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकते है। अधिक संख्या में आवेदन आने पर तीर्थ यात्रियों का चयन कम्प्यूटर रेण्डमाइजेशन प्रणाली से किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications