कमरे में मामा के साथ संबंध बना रही पत्नी को पति ने देख लिया फिर खेत में ले जाकर मार डाला
विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के बामौरीशाला थाना क्षेत्र में रिनिया गांव के राजू अहिरवार के शव की पड़ताल के बाद सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि हत्यारोपित पत्नी और मृतक के मामा को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के बीच अवैध संबंध था, जिसके चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया
हत्यारोपित मामा ने पहले अपने ही भांजे को शराब पिलाई और फिर दोनों में विवाद के बीच मामा और राजू की पत्नी ने मिलकर राजू का गला दबाकर हत्या कर दी। ग्रामीणों के जरिए जब दोनों आरोपितों के अवैध संबंध का खुलासा हुआ तो पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मृतक के मामा और पत्नी के बीच थे अवैध संबंध
बामौरीशाला के समीपस्थ गांव रिनिया में बीते 9 मई की रात को खेत में राजू अहिरवार का शव मिला था। पुलिस ने शव को कब्जे लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की पड़ताल के दौरान पुलिस को ग्रामीणों से पता चला कि दरअसल, मृतक राजू की पत्नी सविता और उसके मामा ससुर श्रीकांत के बीच अवैध संबंध थे।

मामा और पत्नी को शारीरिक संबंध बनाते हुए देखा
बस इसी आधार पर पुलिस ने मृतक की पत्नी सविता और मामा श्रीकांत को पकड़कर उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि दरअसल युवक ने पत्नी को अपने मामा के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद खेत पर ही घटना के दिन राजू को उसके मामा ने शराब पिलाई।

दोनों ने मिलकर मार दिया
इस दौरान जब राजू की पत्नी वहां पर पहुंची तो उसे देखते ही राजू ने उसको गाली देना शुरू कर दिया। श्रीकांत ने राजू को रोकने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माना। इसके बाद श्रीकांत और सविता ने मिलकर राजू को पटक दिया फिस गला दबाकर उसको मार दिया।












Click it and Unblock the Notifications