Election 2024: विदिशा से जीतू की पसंद प्रताप भानु और उमंग की अनुमा आचार्य, सेकंड लाइन की टशन में उलझी कांग्रेस
MP Congress News: मध्य प्रदेश कांग्रेस के सेकंड लाइन के नेताओं के बीच एक राय नहीं होने के कारण कुछ सीटों पर पार्टी अपने उम्मीदवार चयन को लेकर निर्णय नहीं ले पाई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के कारण ग्वालियर विदिशा और मुरैना लोकसभा सीट पर उम्मीदवार का ऐलान नहीं हो सका है।
वहीं गुना लोकसभा सीट से दूसरी पार्टी के एक नेता के निर्णय का कांग्रेस को इंतजार है। यदि गुना में कांग्रेस अपनी रणनीति में कामयाब रही तो, अरुण यादव को खंडवा से फिर से चुनाव लड़ना पड़ सकता है।

सूत्रों की मानी जाए तो जीतू पटवारी विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को टिकट दिलाना चाहते हैं वहीं सीट से भानु शर्मा का नाम आते ही विदिशा के कई नेताओं ने विदिशा के कई नेताओं ने शर्मा की पुरानी हार का पूरा रिकॉर्ड पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी तक पहुंचा दिया। इस बीच नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार ने यह दावा खेलते हुए यहां से अनुपमा आचार्य का नाम आगे बढ़ाया।
अब इन दोनों नाम पर फैसला पार्टी के केंद्रीय नेताओं को लेना है। इधर मुरैना सीट पर ऐसा ही है। यहां पर अक के सर्वे में सत्यपाल सिंह सिकरवार का नाम सबसे मजबूत उम्मीदवार के रूप में आया है जबकि जीतू पटवारी यहां से विधायक पंकज उपाध्याय को टिकट दिए जाने की सिफारिश कर रहे हैं। भाजपा यहां से शिवमंगल सिंह तोमर को उम्मीदवार बन चुकी है जिस पर यह तर्क दिया जा रहा है कि यहां से ब्राह्मण उम्मीदवार यदि कांग्रेस उतरेगी तो उसे फायदा मिलेगा। इस पर आप निर्णय पार्टी के केंद्रीय नेताओं को लेना है इसके चलते ग्वालियर को भी होल्ड किया गया है।
यदि जीतू पटवारी के दिए हुए समीकरण पर पार्टी चली तो शुक्रवार को ग्वालियर से चुनाव लड़ाया जा सकता है। गुरुवार को ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में गुना से अरुण यादव का नाम लगभग तय हो गया था, इसके बाद 2 दिन तक यह लिस्ट गुना को लेकर ही रुकी रही दरअसल शुक्रवार की सुबह दिल्ली तक यह संदेश पहुंचा कि एक नेता कांग्रेस ज्वाइन कर सकते हैं, उनसे पार्टी के कुछ नेता संपर्क में है। यहां से दावेदारों में एक नाम यादवेंद्र यादव का भी है इसके चलते गुना सीट को होल्ड पर कर लिया गया है।
खंडवा को गुना के कारण रोका गया है यदि यहां से अरुण यादव को टिकट नहीं मिला तो उन्हें खंडवा से लड़ाया जा सकता है। वहीं दमोह में दोनों महिला रामसिया भारती और रंजीता पटेल में से किसे टिकट दिया जाए, इस पर फैसला होना है।












Click it and Unblock the Notifications