रायसेन में ट्रेन की टक्कर से 9 ऊंटों की मौत, बारातियों से भरी बस पटली, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल
रायसेन के सांची में गडरिया की लापरवाही के चलते 9 ऊंटों की मौत हो गई। दरअसल यह ऊंट सांची के पास पंजाब मेल ट्रेन की चपेट में आ गए।

राजधानी भोपाल से रायसेन जिले में 9 ऊटों की मौत का बड़ा मामला सामने आया है। दरअसल सांची में भोपाल की तरफ जाने वाली पंजाब मेल से विदिशा और सांची के बीच कमापारा मंदिर के पास 9 ऊंट ट्रेन की चपेट में आ गए। जिसके बाद ट्रेन को वही रोकना पड़ा। इस दुर्घटना में ऊंटों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आधे घंटे खड़ी रही ट्रेन
बताया जा रहा है कि ऊंटों को टक्कर मारने के बाद पंजाब मेल आधे घंटे तक खड़ी रही। इस एक्सीडेंट में ऊंट बहुत बुरी तरह से ट्रेन में फंस गए थे। इंजीनियर और कर्मचारियों ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद ऊंटों को ट्रेनों के पहियों में से निकाला। इस दौरान 32 मिनट तक ट्रेन रुकी रही। यह हादसा कमापारा मंदिर के पास उस समय हुआ, जब राजस्थान से आए भेड़ों का झुंड विदिशा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान झुंड को ले जाने वाला गड़रिया कहीं चला गया और ऊंट ट्रैक पर आ गए। देखते ही देखते 9 ऊंट पंजाब मेल से टकरा गए।
बारातियों से भरी बस का एक्सीडेंट
वहीं आज रायसेन जिले में एक और बड़ा एक्सीडेंट का मामला सामने आया है जहां कोतवाली इलाके में कुशयारी ग्राम के पास बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए, जिन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। यह घटना भोपाल मार्ग पर कुशयारी ग्राम के पास हुई। बताया जा रहा है कि बस बारातियों को लेकर भोपाल से बेगमगंज जा रही थी। इसी दौरान मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बस ड्राइवर बुरी तरह से जख्मी हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications