जमीन गिरवी रख अखाड़ा बनाने वाले Varanasi के पहलवान ने पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए पीएम मोदी को लिखा पत्र

वाराणसी में पहलवानों के लिए अपनी जमीन को गिरवी रख कर अखाड़ा बनवाने वाले एक पहलवान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर पहलवानों के साथ न्याय करने की मांग की है।

Wrestler of Varanasi wrote letter to PM Modi justice for wrestlers

Varanasi जिले के सेवापुरी विकासखंड अंतर्गत अदमापुर महनाग गांव में अपनी कृषि योग्य भूमि को गिरवी रखकर पहलवानों के लिए अखाड़ा बनवाने वाले पहलवान सूबेदार यादव ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है।

सूबेदार यादव ने पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों को न्याय देने के लिए सांसद बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

सुबेदार ने यह भी लिखा है कि पहलवानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए वह अपने गांव में अपनी कृषि योग्य भूमि को गिरवी रख दिया और मिले हुए पैसों से पहलवानों के लिए अखाड़ा बनवा दिया।

गांव में अखाड़ा बनवाने के पीछे सूबेदार यादव का उद्देश्य था कि ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाले पहलवानों और खिलाड़ियों को परेशान ना होना पड़े। उसने कहा कि एक आद आदमी इस तरीके से पहलवानों के प्रति विचार रखता है तो देश के प्रधानमंत्री को भी पहलवानों के साथ न्‍याय करना चाहिए।

उसने कहा कि विदेश में कुश्ती लड़ने और अन्य खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद खिलाड़ी और पहलवान केवल अपना ही नहीं बल्‍कि देश का भी नाम रोशन करते हैं। ऐसे में पहलवानों का यौन शोषण किया जा रहा है और पहलवानों के विरोध के बाद भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

सूबेदार यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग किया है कि आरोपी सांसद बृजभूषण को गिरफ्तार करते हुए पहलवानों के साथ अन्याय किया जाए। सूबेदार ने यह भी कहा कि यदि बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार नहीं किया जाता है, तो वह वाराणसी के पहलवानों संग वाराणसी में ही धरना प्रदर्शन प्रारंभ के लिए बाध्य होंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+