UP News: पत्नी चली गई मायके, गुस्साए पति ने पहले जमकर पी शराब, फिर किया ऐसा कि दो परिवारों में फैला मातम
UP Varanasi News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद में एक महिला अपने पति से झगड़ा करने के बाद मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने के बाद नाराज पति मयखाने पहुंच गया और जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह अपने घर वापस लौटा और फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया।
पति की मौत के बाद जहां उसके घर पर मातम पसरा है, वहीं ससुराल के लोग भी दामाद द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर हैरान हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी और ससुराल के लोग भी वहां पहुंचे जहां पत्नी रोती बिलखती नजर आई।

फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची वाराणसी कमिश्नरेट की चोलापुर थाने की पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है। वही पति पत्नी के झगड़े में पति द्वारा उठाए गए इस कदम को लेकर गांव में भी तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।
यह पूरा मामला वाराणसी जनपद के चोलापुर थाना अंतर्गत जगदीशपुर गांव का है। जगदीशपुर गांव निवासी 30 वर्षीय संदीप की शादी करीब 5 साल पहले हेमा नामक एक युवती के साथ हुई थी। शादी के बाद दंपती को एक बेटा भी हुआ जो 4 साल का है। बताया जा रहा है कि संदीप शराब पीने का आदी था।
पति द्वारा आए दिन शराब पीकर घर आने के चलते पति पत्नी में झगड़ा झंझट होता था। दोनों के बीच वाद-विवाद बढ़ने लगी तो विवाहिता ने अपने घर वालों को फोन करके इसकी जानकारी दी उसके बाद विवाहिता के पिता पहुंचे और उसे अपने साथ लेकर अपने घर चले गए।
बताया जा रहा है कि पत्नी के जाने के बाद संदीप काफी नाराज था और बुधवार को दोपहर में वह शराब के ठेके पर पहुंचे और जमकर शराब पी। शराब पीने के बाद वह अपने घर लौटा और टीन शेड में लगे लोहे के पाइप में रस्सी बांधकर आत्महत्या कर लिया। घटना के समय परिवार के लोग घर के बाहर काम करने के लिए गए थे वापस लौटने पर लोगों को जानकारी हुई उसके बाद लोग चीखने चिल्लाने लगे। सूचना मिलने के बाद पत्नी हेमा भी पहुंची। फिलहाल चोलापुर थाने की पुलिस द्वारा बताया गया कि पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्महत्या किया है। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications