UP News: दूसरी महिला संग घूम रहा था पति, सब्जी खरीदने बाजार पहुंची पत्नी हुई आग बबूला, कर दी पिटाई

UP News: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। वाराणसी के रामनगर इलाके में एक पति अपनी कार में दूसरी महिला के साथ घूम रहा था, तभी उसकी पत्नी वहां पहुंच गई। पति को दूसरी महिला के साथ देखकर पत्नी आगबबूला हो गई।

पत्नी उसका पीछा करते हुए अपने पति के पास पहुंची और फिर सरेराह उसकी पिटाई कर दी। महिला द्वारा युवक की पिटाई होता देख वहां काफी भीड़ जुड़ गई, लेकिन बाद में जब लोगों को पता चला कि दोनों पति-पत्नी हैं तो लोग शांत हो गए। वहीं मौका पाकर पति वहां से फरार हो गया।

wife-beats-husband-who-was-roaming-with-another-woman-in-varanasi-up

दरअसल रामनगर थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला एक युवक रविवार शाम अपनी कार में किसी दूसरी महिला को बैठाकर रामनगर किला की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि इसी बीच उस युवक की पत्नी बाजार में सब्जी खरीदने के लिए पहुंची।

सब्जी खरीदते समय महिला की निगाह अपने पति के ऊपर पड़ी तो उसने देखा कि पति के साथ कार में कोई दूसरी महिला भी बैठी है। उसके बाद महिला ने अपने पति के कार का पीछा कर लिया।

पीछा करते हुए महिला कुछ दूर तक गई इसी बीच उसके पति ने बैंक के सामने कार रोक दिया। कार रुकने के बाद उसमें सवार महिला कार से बाहर निकलकर गली में चली गई। इसी बीच युवक की पत्नी वहां पहुंची।

उसने पति से उस महिला के बारे में जानकारी ली तो वह झूठ बोलने लगा, इसी बात से नाराज होकर महिला उसकी पिटाई करने लगी। महिला द्वारा युवक की पिटाई होता देख लोग हैरान रह गए। हालांकि इस बीच युवक अपने पत्नी को धक्का देकर कार का गेट बंद कर वहां से फरार हो गया।

इस बीच आसपास मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। वीडियो बनाने के बाद लोगों ने उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल मामले को लेकर किसी भी पक्ष द्वारा पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+