Weather update: मौसम ने फिर ली करवट, अगले दो दिनों में आंधी के साथ बारिश की संभावना, किसान चिंतित

वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। अगले दो दिनों में आंधी और बारिश की संभावना है।

weather update news varanasi

Weather update: वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में एक बार फिर मौसम खराब होने के आसार जताए जा रहे हैं। बीते 2 दिनों तक तेज धूप के चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा लेकिन आगामी दो दिनों में आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही है। एक बार फिर मौसम खराब होने के संकेत मिलने के बाद गेहूं की पककर तैयार हुई फसल को लेकर किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि यही स्थिति रही तो गेहूं छोड़िए भूसा भी नसीब नहीं हो पाएगा।

वाराणसी में आसमान में छाए हैं बादल
गुरुवार की सुबह में वाराणसी में तेज धूप निकली लेकिन उसके बाद फिर आसमान में बादल दिखाई देने लगे। बादल दिखाई देने के बाद किसानों की धड़कनें बढ़ गई हैं। हालांकि दोपहर से लेकर दोपहर बात तक आसमान में बादल नहीं दिखे और तेज धूप रही। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बिगड़ने के संकेत मिल रहे हैं। आगामी एक-दो दिन में वाराणसी समेत आसपास के जनपदों में बूंदाबांदी के साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी और कहीं कहीं ओले भी गिर सकते हैं। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय द्वारा मीडिया को बताया गया कि जम्मू कश्मीर में एक पश्चिमी विक्षोभ बना है। ऐसे में गुरुवार से इसका असर दिखाई देने लगेगा। गुरुवार शुक्रवार के अलावा अप्रैल के शुरुआती दिनों में भी मौसम खराब होने की संभावना जताई जा रही है।

कई इलाकों में तेजी से हो रही गेहूं की कटाई
वाराणसी समेत पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों में गेहूं की 80 फ़ीसदी फसल लगभग पककर तैयार हो गई। जिन इलाकों में गेहूं की बुवाई काफी लेट हुई थी उन्हीं इलाकों में अभी गेहूं कम पके हुए हैं जबकि अधिकतर इलाके में गेहूं पक कर तैयार हो चले हैं। ऐसे में बारिश की आशंका को ध्यान में रखते हुए किसान गेहूं के फसल की कटाई युद्ध स्तर पर कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि मार्च महीने में बीते सप्ताह 2 दिन बरसात हो तेज हवा चलने तथा ओलावृष्टि होने के चलते गेहूं, सरसों, चना और आम की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। अधिकतर इलाकों में गेहूं की फसल लेट गई हैं। जिसके चलते कटाई करने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

थ्रेसिंग के समय भी होना पड़ेगा परेशान
किसान हरिलाल यादव द्वारा बताया गया कि पिछले दिनों हुई बरसात के चलते अभी भी कई खेतों में नमी देखने को मिल रही है। इसके अलावा बरसात के चलते गेहूं के पौधे अभी पूरी तरह सूखे नहीं हैं, ऐसे में थ्रेसिंग के समय भी किसान भाइयों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि यदि आगामी एक-दो दिनों में फिर से बरसात हो जाती है तो किसानों के लिए यह बड़ी मुसीबत होगी। बरसात के चलते गेहूं की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य भी प्रभावित होगा। फिलहाल मौसम विज्ञानियों द्वारा मौसम बिगड़ने की संभावना जताए जाने के बाद किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं।

Recommended Video

      Weather Update: Delhi-NCR समेत देशभर के राज्यों में बदलेगा मौसम, अलर्ट किया जारी| वनइंडिया हिंदी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+