VIDEO: कंप्यूटर साइंस से ग्रेजुएट महिला सड़क पर मांग रही भीख, फर्राटेदार अंग्रेजी सुनकर हैरत में पड़े लोग
वाराणसी, 25 नवंबर: सोशल मीडिया पर कभी-कभी कुछ ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं, जिन्हें देखकर अपनी आंखों पर विश्वास करना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो वाराणसी के अस्सी घाट पर भीख मांगने वाली उस महिला का है, जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलती है। वीडियो बना रहा शख्स जब भीख मांगने वाली महिला ने अपनी पढ़ाई और परिवार के बारे में बताया तो वह भी हैरान रह गई।
Recommended Video

कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएट है महिला
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, वाराणसी के अस्सी घाट पर भीख मांग रही महिला का नाम स्वाती है। वीडियो में महिला बताती है कि उसने दक्षिण भारत से कंप्यूटर साइंस में ग्रेजुएशन किया है। वह बनारस में अस्सी घाट पर ही रहती है। स्वाति के शरीर के दाएं हिस्से से पैरालाइज्ड हैं। अपना पेट भरने के लिए वो घाट पर भीख मांगने को मजबूर है।

बच्चे को जन्म देने के बाद शरीर का दाहिना हिस्सा हुआ पैरालाइज्ड
महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया, जो वायरल हो गया है। शारदा अवनीश त्रिपाठी द्वारा शेयर की कई वीडियो क्लिप में स्वाति को अस्सी घाट इलाके, वाराणसी में एक बंद दुकान के सामने बैठे हुए दिखाया गया है। जैसे ही अवनीश स्वाति से सवाल पूछने के लिए आगे बढ़ते हैं, वह पूरी तरह से अंग्रेजी में जवाब देती है और अपनी लाइफ के बारे में बताती है। स्वाती बताती है कि एक बच्चे को जन्म देने के बाद उनके शरीर के दाहिने हिस्से को लकवा मार गया था। वह यह भी बताती हैं कि वह तीन साल पहले दक्षिण भारत से वाराणसी आई थी। स्वाति ने खुलासा किया कि वह कंप्यूटर साइंस ग्रेजुएट भी है।

नौकरी करना चाहती है स्वाती, बोली- बेहतर जीवन जीना चाहती हूं
वीडियो में स्वाति बताती हैं कि कई लोग सोचते हैं कि वो दिमागी रूप से बीमार है, लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि वो अच्छे से कंप्यूटर चलाना भी जानती है। स्वाति ने वीडियो इच्छा जाहिर की नौकरी मिल जाए और वो अपना जीवन बेहतर बना सके। स्वाती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications